Aligarh: एक को जिंदा जलाया, दूसरे की कर दी हत्या, फिर आरोपी की भी हुई मौत, गांव में तीन मौत से पसरा मातम
अज्ञात युवक ने पहले एक व्यक्ति पर हमला किया, फिर उसमें आग लगा दी। उसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति पर हमला किया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। बाद में हत्यारोपी की भी मौत हो गई। गांव में एक साथ तीन मौत से मातम छा गया।
विस्तार
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में 8 मई तड़के करीब साढ़े छ: बजे एक व्यक्ति द्वारा पानी लगा रहे व्यक्ति पर हमला कर जिन्दा जलाया व उसके बाद दूसरे व्यक्ति पर किया हमला जिसमे उसकी मौत हो गयी व आरोपी की भी मौत हो गई। गांव में तीन लोगो की मौत के बाद गांव में मातम छा गया हैं व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। उक्त घटना के पूरे जनपद में आग की तरह फैल गयी व घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी देहात, खैर क्षेत्राधिकारी, टप्पल-पिसावा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर फॉरेन्सिक टीम ने पहुंच कर अपनी जाँच पड़ताल शुरू की। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टप्पल थाना क्षेत्र कें गांव नूरपुर में तड़के सुबह करीब साढ़े छ: बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूंग के खेत में पानी लगा रहें लालाराम पुत्र सोहनलाल उम्र 55 वर्ष पर अचानक डंडे से हमला किया जिससे लालाराम बेहोश हो गए व बेहोसी की अवस्था में होने पर आरोपी ने लालाराम की जेब से माचिस निकालकर व अपने कपड़े उतारकर एवं आसपास से लकड़िया एकत्रित कर लालाराम को जिन्दा जला दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि घटना में लालाराम के केवल पैर बचे थे, बाकी का शरीर आग में झुलस गया था। घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
लालाराम को जलाने के बाद आरोप फिर भी शांत नही हुआ एवं खेत के जंगलों में पशुओ के लिए चारा लेने गयी महिलाओ के पीछे नग्न अवस्था में दौड़ने लगा। इस दौरान अपने खेतो पर पानी लगा रहे गफर पुत्र जफ़र उम्र करीब 52 वर्ष ने उस अज्ञात व्यक्ति से महिलाओं से बचाने का प्रयास किया गया तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा गफर के सिर पर जोरदार लाठी से प्रहार किया, जिसमे वह बुरी तरह से घायल हो गया व घटना के कुछ समय बाद गफर की मौत गयी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गयी एवं घटना की सूचना पर पहुंचें ग्रामीणों ने उस अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया व ग्रामीणों द्वारा बताता जाता है कि इस दौरान उस अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी।
परिजनों ने बताया कि गफर खेत से पानी लगाने के बाद गांव स्थित चेरी गोल्ड फार्म हाउस में सिक्योरिटी की नौकरी करता था व खेत के बाद नौकरी पर जाते लेकिन उससे पहले ही घटना घटित हो गयी। बता दें कि मृतक लालाराम के परिवार में दो बेटा व दो बेटी शादीशुदा हैं एवं मृतक गयूर के परिवार में चार बेटे व रखा बेटी हैं। घटना के बाद से दोनों परिवारों में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, एसपी देहात पलाश बंसल, खैर क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी, टप्पल थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह व पिसावा थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिसबल सहित मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली। घटना की सूचना पर फॉरेन्सिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर अपनी जाँच पड़ताल शुरू की। घटना के बाद तीनो मृतको के शव को थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति मंदबुद्धि दिखाई प्रतीत पड़ता है व हामिदपुर (टप्पल) के निकटवर्ती गांव मेहंदीपुर का बताया जा रहा है एवं पूर्व में कब्बडी खेल खेलता था। प्राप्त जानकरी के अनुसार आरोपी अफजाल उर्फ भोलू पुत्र मुंतियाज उम्र करीब 25 वर्ष निवासी मेहंदीपुर माजरा आलियाबाद थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर बताया गया एवं परिवार में तीन बेटी व एक बेटा हैं। परिजनों ने बताया कि अफजाल नशा करता था व आये दिन रोजाना भांग पीकर रहता था एवं बीते मंगलवार देर शाम को घर से गायब हो गया था जिसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन कोई पता नही चल सका, 8 मई की सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा घटना के प्रकरण की जानकारी हुई।
मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि 8 मई सुबह एक विक्षिप्त व्यक्ति ने एक व्यक्ति पर सिर पर डंडे से हमला कर उसे जिन्दा जलाने का प्रयास किया एवं उसके बाद अन्य व्यक्ति पर भी हमला किया गया। उक्त घटना में दोनों लोगो की मौत हो गयी। आरोपी को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया गया एवं ग्रामीणों द्वारा हाथपाई हुई। अस्पताल ले जाते समय उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की।