{"_id":"5dc329218ebc3e5b66093bc5","slug":"murder-aligarh-news-ali218127154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला फैक्टरी के अकाउंटेंट की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला फैक्टरी के अकाउंटेंट की संदिग्ध हालत में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सासनी गेट क्षेत्र के प्रीमियम नगर स्थित एक केमिकल फैक्टरी के अकाउंटेंट की मंगलवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि उसने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसके संबंध में परिवारीजनों ने जानकारी होने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारीजनों को सौंपा। साथ ही विसरा संरक्षित कर जांच के लिए एफएसएल (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) भेज दिया है।
अंकित शर्मा (24) पुत्र मुकेश शर्मा निवासी मालीपाड़ा, सासनी गेट इलाके के प्रीमियम नगर स्थित एक केमिकल फैक्टरी में काम करता था। थाना सासनी गेट इंस्पेक्टर जावेद खां के मुताबिक अंकित की मंगलवार को फैक्टरी में ही तबीयत खराब हो गई थी। साथियों ने उसे आगरा रोड के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर परिवारीजनों को सूचना दी।
अस्पताल संचालक ने युवक की हालत में सुधार न होने पर उसे जेएन मेडिकल कालेज भेज दिया। जहां मंगलवार रात को उसकी मौत हो गई। संभवत: युवक ने जहरीला पदार्थ खाया है। परिवारीजन कुछ भी बोलने के तैयार नहीं है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। साथ ही विसरा संरक्षित कर एफएसएल को भेजा गया है।