फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Munir Nepal to escape the fear

मुनीर के नेपाल भागने का अंदेशा

Thu, 14 Apr 2016 02:11 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Munir Nepal to escape the fear
मुनीर
 एनआईए अफसर तंजील अहमद हत्याकांड की जांच में लगी ऐजेंसियों के लिए सिरदर्द बने मुनीर की गिरफ्तारी अब टेढ़ी खीर लगने लगी है। वैसे, मर्डर के बाद उसके नेपाल भागने के संकेत मिलने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों को लगता है कि यह अंदेशा सही निकला तो उसकी गिरेबांद पर हाथ डालना और मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

उसके पास बैंक की कैशवैन से लूटी गई 91 लाख की रकम का अधिकांश हिस्सा आज भी मौजूद होना बताया जाता है। दूसरी तरफ, जांच एजेंसियां मुनीर की किसी गलती का इंतजार कर रही हैं। इसके लिए उससे संबंधित तमाम तरह की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। उसका फेसबुक पेज खंगालने पर कई दिलचस्प बातों का पता चला है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक,  मुनीर अपनी मां और दिल्ली के ओखला में रहने वाली प्रेमिका के ज्यादा करीब है। मुनीर जब भी गांव अपनी मां से मिलने आता है, मोहल्ले के छोटे बच्चों की मदद से अपने साथियों को बुलाती है। उसकी मां सामान मंगवाने के बहाने मुनीर के दोस्तों को घर बुलाती है। बिहार से लेकर हरिद्वार तक बिजनौर पुलिस, एसटीएफ, एटीएस व एनआईए की टीमें मुनीर की तलाश में लगी हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एजेंसियाें ने माइक्रो लेवल तैयारी की है।
विज्ञापन

गोलियां बरसाने के आरोपी के पसंदीदा हैं शेक्सपियर
अलीगढ़। निर्ममता से सेकंडों में एनआईए अधिकारी तंजील अहमद कोे गोलियाें से छलनी करने का आरोपी मुनीर मिजाज से साहित्यिक है। अनेक हिंसक घटनाआें में नाम आने वाले इस भगौड़े अपराधी को अंग्रेजी के नाटककार विलियम शेक्सपियर बेहद पसंद हैं। इसका खुलासा उसके फेसबुक पेज से हुआ है। हालाकि वर्ष 2012 से वह फेसबुक पर इनएक्टिव है। लेकिन इसमें दर्ज जानकारियां काफी दिलचस्प हैं। मुनीर ने फेसबुक पर खुद को एएमयू का छात्र बताया है। हाईस्कूल की पढ़ाई सारंग कान्वेंट से की है। वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपना फेवरिट बताता है। यही नहीं वह खुद को हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू भाषाओं का जानकार भी बताया है। अंग्रेजी के प्रसिद्ध नाटककार विलियम शेक्सपियर उसके पसंदीदा लेखक हैं। पसंदीदा किताबों में रोमियो जूलियट, फाइव प्वाइंट समवन और थ्री मिस्टेक ऑफ माय लाइफ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू छात्रों का प्रशासनिक ब्लाॅक पर धरना-प्रदर्शन  
अलीगढ़ (ब्यूरो)। तंजील अहमद की हत्या में पुलिस द्वारा एएमयू के कुछ छात्रों एवं उनके अभिभावकों को परेशान किया जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए एएमयू छात्रों के एक गुट ने बुधवार को प्रशासनिक ब्लाक पर धरना-प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया। एमएससी (सांख्यिकी) के अंतिम वर्ष के छात्र सैयद मुजम्मिल अहमद ने यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर को बताया कि अंबेडकर नगर स्थित उनके पिता को पुलिस ने बुलाया। इसके साथ ही मुजम्मिल को फोन कर पुलिस अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है।
छात्रों का कहना था कि पुलिस को किसी से कुछ पूछताछ करनी है तो प्रॉक्टर कार्यालय में बुलाकर बात करे। अन्यथा यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण शैक्षिक वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस समय छात्र परीक्षाओं में व्यस्त है और बिना कारण उन्हें परेशान न किया जाए। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने कहा कि एएमयू छात्रों को तंजील अहमद की हत्या के आरोपी मुनीर को लेकर विश्वविद्यालय छात्रों को बिना तथ्यों के आधार पर न जोड़ा जाए।

एएमयू के जनसंपर्क विभाग के सलाहकार डॉ. राहत अबरार ने स्पष्ट कहा है कि आलमगीर की हत्या के आरोपी मुनीर के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए विवि प्रशासन द्वारा पहले से ही मांग की जाती रही है। स्वयं कुलपति जमीर उद्दीनशाह ने भी बीएसडब्लू के छात्र आलमगीर के हत्यारे को पकड़ने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेंट कर कार्यवाही कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed