फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Municipal corporation started rescue measures on air pollution

अलीगढ़ः वायु प्रदूषण पर नगर निगम ने शुरू किए बचाव के उपाय

Mon, 15 Nov 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation started rescue measures on air pollution
रविवार शाम 6 बजे जीटी रोड पर छाई धुंध। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर में प्रदूषण का स्तर मानक से अधिक है। इसकी वजह से सांस सहित अन्य तरह के रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। इस पर नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नगर निगम के अधिकारियों को प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए सुबह 10.30 से लेकर 12.30 बजे के बीच सड़कों पर पानी का छिड़काव एवं ऑटोमैटिक स्वीपिंग डस्ट वैक्युम मशीन से धूल हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्माण कार्य वाले स्थल पर ग्रीन नेट लगाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रविवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी ने नगरीय क्षेत्र की समीक्षा की। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग को सड़कों के डिवाइडर के किनारे की नियमित सफाई एवं धूल उठवाने, जलकल विभाग को सड़कों पर प्रात: 10.30 से दोपहर 12.30 बजे के बीच पानी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड एवं निर्माण विभाग को निर्माण कार्य से वायु प्रदूषण न हो, इसका ध्यान रखने के लिए कहा है। निर्माण स्थल को ग्रीन नेट से कवर्ड कराकर निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया है। ठेकेदारों, कार्यदायी संस्थाओं से तीन दिन के अंदर शपथ पत्र लेने का निर्देश दिया है। वर्कशॉप विभाग को ऑटोमेटिक स्वीपिंग डस्ट वैक्युम क्लीनर से रोड स्वीपिंग कराने का निर्देश दिया गया है। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि नगर निगम क्षेत्र में लगे एनवायरमेंट सेंसर से प्रतिदिन/घंटे के आंकड़े लेना है, जिन क्षेत्रों में मानक से अधिक वायु प्रदूषण हो, वहां महाप्रबंधक जल पानी का छिड़काव कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed