{"_id":"5e9ffa6a8ebc3e907713c05e","slug":"municipal-corporation-employee-send-to-isolation-due-to-possibility-of-corona-positive155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम कर्मी को कोरोना की आशंका पर आइसोलेशन में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम कर्मी को कोरोना की आशंका पर आइसोलेशन में भेजा
विज्ञापन
नगर निगम अलीगढ़
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुए लॉक डाउन में लगातार काम कर रहे नगर निगम के स्टाफ के ऊपर भी महामारी का खतरा बना है। बुधवार को नगर निगम के एक कर्मचारी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका को देखते हुए उसे घर पर ही आइसोलेशन रहने के लिए कह दिया गया है । हालांकि कर्मचारी के विषय में अंतिम रूप से उसकी विस्तृत जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि कर्मचारी को पिछले कई दिनों से बुखार, जुखाम, खांसी आदि की शिकायत थी। जिसको हल्के में नहीं लिया जा सकता । अभी हम ने एहतियात के तौर पर कर्मचारी को घर पर रहने के लिए कहा है और उसकी कोविड-19 की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम का स्टाफ लॉक डाउन में लगातार काम कर रहा है। इसके अलावा अलीगढ़ में जो भी पॉजिटिव केस मिले हैं वह फैज मस्जिद के एक किलोमीटर की परिधि में मिले हैं । इसलिए हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं। नगर निगम के जिस कर्मचारी को आइसोलेशन में भेजा गया है, उसने अपनी स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी जारी की है ।
इस कर्मचारी ने कहा है कि उसे तीन-चार दिन से बुखार की शिकायत है । पास के डॉक्टर से वह दवा ले रहा है लेकिन जब तक दवा का असर रहता है तब तक कुछ राहत रहती है। उसके बाद हालत फिर बिगड़ जाती है । आज बुधवार को जब वह डॉक्टर के पास गया तो उन्होंने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज जाकर अपनी जांच कराने का मशविरा दिया। इसके बाद से ही नगर निगम में एहतियात बरतते हुए कर्मचारी को घर पर ही रहने के लिए निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन