फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   municipal corporation blocked the hot spot area by iron barriers

हॉट स्पॉट पॉइंट्स में नगर निगम ने लगाए लोहे के बैरियर लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने के लिए नगर आयुक्त ने उठाया कदम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation blocked the hot spot area by iron barriers
लोहे के बैरियरों के साथ नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल और सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने हॉट स्पॉट पॉइंट्स की गलियों में लोहे के फोल्डिंग बैरियर लगा दिए हैं। इसके बाद अब हॉटस्पॉट एरिया से निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। नगर निगम ने उस्मान पाड़ा, गोविंद नगर और नीबरी की गलियों को ऐसे ही फोल्डिंग बैरियर से ब्लॉक कर दिया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि उस्मानपाड़ा, नीबरी और गोविन्द नगर सहित अन्य क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस मैनटेंन करने व नगरीय परिवहन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये नगर निगम द्वारा 100 मोबाइल बैरियर व 30 फोल्डिग बैरियर आपात स्थिति को देखते हुये खरीदे गये हैं। नगर आयुक्त ने कहा बड़ी बड़ी गली व सड़कों पर नगरीय परिवहन व्यवस्था को प्रभावी बनाने में यह बैरियर महत्वूर्ण है। इन बैरियर की मदद से सील किये गये एरिया में आम नागरिकों के साथ-साथ वाहनों के आने जाने को आसानी से पांबद किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed