फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mulayam Singh's birthday celebrated

अलीगढ़ः धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

Tue, 23 Nov 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh's birthday celebrated
सपा कार्यालय पर केट काटकर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। केक काटकर ‘आप जियो हजार साल के दिन हों पचास हजार’ गीत के जरिये उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की गई। इसके बाद जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे गए। साथ ही सपाइयों ने रक्तदान भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। केक काटा गया। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे गए। डॉ. कृपाल सिंह यादव, प्रभात कुमार सविता, पप्पू प्रधान, विजय प्रजापति, पंकज यादव, देवेंद्र सिंह यादव, तरुण चौहान, लक्ष्मी धनगर, रजनीश यादव, विजेंद्र सिंह यादव, राजेश खटीक, इंदु यादव आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, चौधरी रामवती सिंह, अयाज शेरवानी, जैकी ठाकुर, अफजाल हमीद, हुमैरा अफजाल, कौशर परवीन, रंजीत चौधरी, मुंतजिम किदवई, डॉ. गुलिस्ताना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा नेता रुबीना खानम ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। जेएन मेडिकल कॉलेज में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहसिन मेवाती, आरिफ सिद्दीकी ने रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों में फल वितरित किए। यहां पूर्व विधायक जफर आलम, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महासचिव मनोज यादव, सपा युवजन सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटर बाग, इगलास स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व में केक काटा गया। यहां प्रदेश सचिव ठा. सोमवीर सिंह तोमर, डॉ. इशहाक अली, डॉ. सत्य प्रकाश, अजय शर्मा, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे। मदर टेरेसा प्रेम निवास आश्रम जमालपुर चुंगी में फल वितरण किया गया। यहां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मौसम, अरमान अली, जुबेर अब्बासी, मोहम्मद अनस आदि मौजूद रहे। पूर्व पार्षद साबिर अल्वी ने भुजपुरा में लोगों को मिठाई बांटी।
ख्वाजा हलीम आवास स्थित बरगद हाउस पर युवा सपा नेता ख्वाजा हसन जिब्रान ने मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर डॉ. गबेंद्र सिंह, मेराज जहां, सलीम राजा, नसीम हैदर आदि मौजूद रहे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव आशीष शर्मा ने झुग्गियों में रहने वाले बच्चों, गरीबों व मजदूरों को फल बांटे।
सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अतीत अग्रवाल के नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव की लंबी उम्र के लिए बाबा बरछी बहादुर की दरगाह पर चादरपोशी की। यहां नवीन गुप्ता पिंट,ू हरिकिशन, साजिद, बाबर, जीतू पंडित, फरजंद नावेद, फैजान, मुबीन आदि मौजूद रहे।

प्रसपा ने जन्मदिन को परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया जिला व महानगर ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन परिवर्तन दिवस के रूप में मनाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव व महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद ने दीनदयाल चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। प्रसपा के कैंप कार्यालय महेशपुर तिराहा जमालपुर में विचार गोष्ठी हुई। डॉ. रक्षपाल सिंह ने मुलायम सिंह यादव के साठ वर्षों के राजनीतिक व सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रमोद पुंडीर, आमिर चौधरी, अल्का सिंह, प्रमोद यादव, मजहर उद्दीन, मोहम्मद नदीम खान, मनीष यादव, सुनील कुमार सविता, मोहम्मद हसीन, मूलचंद लोधी, गगन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed