फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MPs, MLAs and officials should insist on vaccination: Bansal

सांसद-विधायक व पदाधिकारी टीकाकरण पर जोर दें : बंसल

Tue, 29 Jun 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
MPs, MLAs and officials should insist on vaccination: Bansal
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने सोमवार को क्वार्सी स्थित सर्किट हाउस में अलीगढ़ मंडल के चार जिलों हाथरस, एटा, कासगंज, अलीगढ़ की संगठन समीक्षा बैठक की। इस दौरान आगामी ब्लाक प्रमुख चुनाव, कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव और व्यापक पौधरोपण पर वार्ता हुई।
विज्ञापन

बैठक में शामिल कुछ नेताओं ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार हुई है। इस पर अंतिम निर्णय प्रदेश स्तर से होगा। इसके बाद भाजपा अपने प्रत्याशियों को ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़वाएगी। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी अब तक हुए कामकाज की समीक्षा की गई। बंसल ने चारों जिलों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक के बाद सुनील बंसल और रजनीकांत माहेश्वरी अन्य नेताओं के साथ बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, प्रशांत ग्रुप के मालिक एवं प्रमुख एक्सपोर्टर रमेशचंद्र सिंघल और मनोज भट्ठे वाले के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। सभी का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने सभी सांसद, विधायकों, पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने आसपास के लोगों का टीकाकरण हर हाल में कराएं। हर मिलने वाले से पूछें कि टीका लगा कि नहीं। अगर पहली डोज ले ली गई हो तो उसको दूसरी डोज लेने के लिए प्रेरित करें। सब्जी, दूध, किराना, प्रेस, समाचार पत्र वितरक, खाने पीने के स्टाल लगाने वाले सभी लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाए।
अगस्त में तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जून से जारी ये अभियान जुलाई और अगस्त तक जारी रहेगा। प्रदेश सरकार और भाजपा का पूरा संगठन हर हाल में एक-एक व्यक्ति की जान बचाने में लगेगा। भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि जनसेवा करना है। इसलिए संगठन के सभी लोगों को इसमें जी जान से जुटना होगा। टीका लगवाने के साथ ही मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना, भीड़ नहीं जुटने देने पर भी जोर दिया जाएगा।
आगामी 4, 5 और 6 जुलाई को गांव-गांव में कम से कम दस-दस पौधे लगवाए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता इसमें मेहनत करेंगे। जिससे वृहद पौधरोपण को अंजाम दिया जा सके। बैठक में मौजूद रहे कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और पूरा संगठन मिल कर कोरोना की तीसरी लहर से लड़ेगा। हरेक मिलने वाले को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश सरकार का पूरा फोकस स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धता है। सरकार इसमें निरंतर काम कर रही है।
अलीगढ़ जिले की बैठक में जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा, सांसद सतीश गौतम, विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह, विधायक राजकुमार सहयोगी, अनूप प्रधान, रवेंद्र पाल सिंह, संजीव राजा, एमएलसी ठा. जयवीर सिंह और डा.मानवेंद्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डा. विवेक सारस्वत उपस्थित रहे। सर्किट हाउस पर भाजपाइयों ने सुनील बंसल और रजनीकांत माहेश्वरी का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, ठा. शल्यराज सिंह, श्यौराज सिंह चौहान, यतेंद्र वाईके, वैभव गौतम, सुबोध स्वीटी, डा निशिथ शर्मा, विक्रम सिंह हिंडौल, मधुलिका राघव, अनीता जैन सहित अधिकांश भाजपा नेता और पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

यहां पर सुनील बंसल से मिलने के लिए युवाओं की भीड़ थी, इसलिए वह बैठक से पहले इन युवाओं से मिले। सेल्फी भी खिंचाई। इसके बाद ही बैठक शुरू हो सकी। सबसे पहले एटा और कासगंज के पदाधिकारियों से वार्ता हुई। इसके बाद अलीगढ़ और हाथरस के नेताओं से बात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed