फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MPs and six MLAs demand Bharat Ratna

सांसद और छह विधायकों ने की भारत रत्न की मांग

Thu, 26 Jul 2018 02:25 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Thu, 26 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
MPs and six MLAs demand Bharat Ratna
हस्ताक्षर अभियान - फोटो : Amar Ujala
पद्मभूषण गोपाल दास नीरज को भारत रत्न देने के लिए कारवां शुरू हो गया है। सांसद और अन्य गणमान्य जनों ने भी नीरज को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया है। वहीं कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 
विज्ञापन


‘लोकसभा में मानसून सत्र चलने के कारण मैं इस समय दिल्ली में हूं। समाचार मिला है कि नीरज जी के परिवारीजन और जिले के विभिन्न संगठन नीरज जी को भारत रत्न दिलवाये जाने संबंधी अभियान चला रहे हैं। मेरा भी यह कहना है कि यह मांग करना बेहद खुशी की बात है। मेरे लायक जो भी कोई सहयोग इसमें हो सकेगा मैं उसे अवश्य पूरा करूंगा। परिवारीजन या अन्य कोई भी इस संबंध में मेरी जब चाहे तब मदद ले सकते हैं’।   - सतीश कुमार गौतम, सांसद,  अलीगढ़
विज्ञापन


साहित्यकार के जाने के बाद ही मूल्यांकन   संभव होता है : नमिता
जनवादी लेखक संघ व प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एनआरएससी क्लब में पद्म भूषण गोपालदास ‘नीरज’ की साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। साथ ही उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। बुधवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए साहित्यकार डॉ. नमिता सिंह ने कहा कि किसी भी साहित्यकार का मूल्यांकन उसके जाने के बाद ही संभव होता है। किसी भी लेखक की शब्द संपदा जीवित रहती है और वही महान बनाती है। एएमयू के प्रो. आसिम सिद्दीकी ने कहा कि नीरज जी के गीतों में संगीत है। साहित्यकार डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नीरज जी स्वयं को दार्शनिक कवि कहते थे और कविता उनके मोक्ष का माध्यम थी। इस मौके पर महताब हैदर नकवी, अजय बिसारिया, प्रो. तसद्दुक हुसैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज को भारत रत्न देने के लिए महा अभियान का शुरू, आज से चलेगा हस्ताक्षर अभियान 
गोपाल दास नीरज को भारत रत्न देने के लिए महाअभियान की शुरुआत बुधवार को जनकपुरी स्थित उनके आवास से की गई। ओजोन सिटी के नासिर अब्बास ने अभियान कीशुरूआत की। नासिर अब्बास ने बताया कि नीरज को भारत रत्न दिलाने के लिए महा अभियान के लिए उन्होंने ऐलान किया है कि अगर मेरी जिंदगी में यह संभव नहीं हुआ तो मेरी बेटी इस अभियान को आगे बढ़ाएगी। लेकिन यह लक्ष्य हासिल करने तक चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि नीरज की चिता की राख में से कुछ अस्थियां और राख संग्रह कर एक कलश में रखी हैं। नीरज की इच्छा ओजोन सिटी में कुछ दिन गुजारने की थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वहां पीपल के पेड़ के नीचे उनकी अस्थियों का कलश रखवा दिया गया है। 

मैंने कोटा मेला दहशहरा में कवि सम्मेलन में पहली बार नीरज को सुना। इसके बाद मैंने उनकी कई पुस्तकें पढ़ डालीं।  नीरज देश के गौरव थे। हिंदी गीत के इस  नक्षत्र को यदि हम दिल से चाहते है तो एक जुट हो कर हमें भारत सरकार से आग्रह करना चाहिये कि नीरज को  भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जाए।  यदि कोई अभियान इसके लिए चलाया जाता है तो मेरे हस्ताक्षर भी इसमें शामिल होंगे।
- जस्टिस शिव कुमार शर्मा, जयपुर
भारत सरकार से अपेक्षा करता हूं की कवि गोपाल दास नीरज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। वैसे कवि  नीरज के काम के आगे सभी सम्मान छोटे है लेकिन भारत रतन से उन्हें विभूषित करना उनके काम के लिए हम हिंदुस्तानियों की ओर से एक आभार अभिव्यक्ति का साधन मात्र होगा मैं। अपने स्तर पर भी राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से निवेदन करूंगा की  भावना का सम्मान किया जाए और उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाए।
- डॉ. अभिनव शर्मा, महाअधिवक्ता, राजस्थान सरकार
‘कालजयी कवि गोपाल दास ‘नीरज’ भारत रत्न  दिये जाने की लोगों एवं परिवारीजनों की मांग बेहद महत्वपूर्ण है। नीरज को भारत रत्न मिलना जिले के लिए बेहद गौरव की बात होगी। नीरज जी देश ही नहीं विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय थे’
संदीप चाणक्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, भारतीय जनता पार्टी
मुझे बालपन से ही कई बार नीरज के घर जाने के अवसर मिले। लेकिन सिनेमा में ग्रेजुएशन के बाद वर्ष 2012 में मैं मैथड एक्टिंग की शिक्षा के लिए कैलिफोर्निया जाने से पहले अपने नाना प्रो. बुद्धसेन नीहार और पिता कुमार चंद्रहास के साथ नीरज जी का आशीर्वाद लेने गया था। उन्होंने मेरे साथ अपने कई अनुभव साझा किए।  - आयुष शर्मा

नीरज जी शहर ही नहीं, देश के गौरव थे। सभी विधायकों की मांग है कि इन्हें भारत रत्न दिया जाए। वह प्रेरणा पुंज बने रहेंगे।
-संजीव राजा, शहर विधायक
नीरज जी शहर की आन-बान-शान थे। विभूति थे। उनकी यादों को सहेज कर रखना है। भारत रत्न मिले। उसके लिए प्रयास करेंगे।
-अनिल पाराशर, कोल विधायक
नीरज जी को भारत     रत्न मिले। अपने स्तर    से प्रयास करेंगे कि    उन्हें भारत रत्न मिल जाए।
-राजवीर दिलेर, विधायक इगलास
नीरज जी ने मुझे वर्ष 1963-64 में हिंदी पढ़ाया था। संबंधित  लोगों से मिलकर उन्हें भारत रत्न देने की मांग करूंगा।
-ठा. दलवीर सिंह, विधायक बरौली
नीरज जी अपने गीतों से हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। नीरज जी को भारत रत्न मिलना चाहिए। इसके लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।
-अनूप प्रधान, विधायक खैर
नीरज जी महाकवि थे। पूरे देश में अपने गीतों से लोगों के दिल बसे हैं। नीरज जी को भारत रत्न मिलना चाहिए। इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
-रवेंद्र पाल सिंह, विधायक छर्रा

‘नीरज जी का जाना जनोन्मुखी हिंदी कविता के अंतिम चिराग का बुझ जाना है । लगभग 75 वर्षों तक हिंदी काव्य मंच पर एकछत्र राज्य करने वाले नीरज ने एक कवि व गीतकार होने के अलावा साहित्य व फिल्म जगत में अतुलनीय योगदान दिया।  ऐसा युग पुरुष हमेशा के लिए हमसे विदा हो गया जो गीत, गजलों को ही जीता था। ऐसी महान शख्सियत जो इंसान के रूप में एक अनमोल रत्न था, को खोकर सिर्फ  साहित्य जगत ही नहीं बल्कि पूरा भारत देश बिलख रहा है। मैं डॉक्टर अंजना सिंह सेंगर भारत के ऐसे नायाब रत्न को भारत रत्न दिए जाने की प्रबल पक्षधर हूं

- डॉ. अंजना सिंह सेंगर, कवियत्री

टैक्स बार ने दी नीरज को श्रद्धांजलि
अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक  अध्यक्ष गिर्राज किशोर गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में गंभीरपुरा स्थित कार्यालय पर हुई जिसमें  कवि गोपाल दास नीरज को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में रविंद्र प्रताप सक्सेना, राजमुकुट वार्ष्णेय, एमपी भारद्वाज, लक्ष्मी नारायण, मदन गोपाल, आशुतोष वार्ष्णेय, हर्ष वर्धन गौतम, लोकेंद्र शर्मा, कपिल मिश्रा, अजय शर्मा, किशोर कुमार, प्रमोद जलाली, आए बेग, सुभाष चंद्र गुप्ता, सुदेश श्रीवास्तव, महेश चंद्र गुप्ता, गिर्राज किशोर आदि मौजूद थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed