फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP Aligarh village name sadha has changed

Aligarh News: अब सढ़ा नहीं रहेगा सांसद का गांव, अभिलेखों में दर्ज होगा दामोदर नगर

Wed, 13 Aug 2025 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
MP Aligarh village name sadha has changed
मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे का समय जिले की इगलास तहसील के गांव सढ़ा के लिए ऐतिहासिक रहा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन की ओर से राजस्व परिषद को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया कि वे गांव का नाम अपने स्तर से डिजिटल राजस्व अभिलेखों में दामोदर नगर कराने का कष्ट करें।
विज्ञापन


इस संबंध में अमर उजाला के 12 अगस्त 2025 के अंक में प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की गई थी। यह गांव सांसद सतीश गौतम का पैतृक गांव है। इसका नाम बदलवाने के लिए वह अपने पहले कार्यकाल से ही प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन




अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार ने राजस्व परिषद को लिखे पत्र में कहा है कि शासन के आदेशों के बावजूद अभी तक राजस्व अभिलेखों में ग्राम सभा का नाम नहीं बदला गया है। पत्र के अनुसार, शासन के दिनांक 1अक्तूबर 2020 और 1अक्तूबर 2022 के लिखे पत्र के बाद इगलास तहसील के गांव सढ़ा का नाम ''''दामोदर नगर'''' करने का निर्णय लिया गया था। जिला प्रशासन द्वारा भी इस संबंध में सभी विभागों को ग्राम का नाम बदलने का निर्देश दिया गया था। पत्र में लिखा है कि राजस्व अभिलेखों (खतौनी, खसरा आदि) में अभी भी पुराना नाम ही दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र की प्रतिलिपि विभिन्न विभागों को भी भेजी गई है। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य राजस्व निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिले के सभी कार्यपालक अधिकारी शामिल हैं।



तहसील इगलास के गांव सढ़ा का नाम दामोदर नगर किए जाने से संबंधित सभी दस्तावेज सहित अनुरोध प्रेषित कर दिया है। जिसमें राजस्व परिषद अपने स्तर से डिजीटल राजस्व अभिलेख जैसे खतौनी, खसरा आदि में नाम बदलवाने के लिए कार्य शुरू कर दें।
- पंकज कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article