फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mountain man comes in aligarh to gave message for communal harmony

अलीगढ़ में सामाजिक संदेश लेकर आए पर्वतारोही

Wed, 17 Feb 2021 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
mountain man comes in aligarh to gave message for communal harmony
माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाले पर्वता रोहियों का दल डीएम से मिला। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट सहित 11 देशों की सर्वोच्च चोटियों को फतह कर चुका चार सदस्यीय पर्वतारोही दल मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचा। इस दल के सदस्यों ने यहां डीएम से मुलाकात की। प्रशासन की ओर से उनको तीन दिन तक जिले में रुकने का निमंत्रण दिया गया। इस दल को लोक निर्माण विभाग के अतिथिगृह में ठहराया गया है। अब यह दल जिले में स्कूल-कॉलेज व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को सामाजिक संदेश देगा और सरकार की योजनाओं के विषय में जागरूक करेगा।
पर्वतारोही दल में जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप, गोविंदानंद व चंदन शामिल हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी सदस्यों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। अब तीन दिन तक यह दल जिले में ही प्रवास करेगा। इस दौरान सड़क सुरक्षा, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी दल के सदस्य भाग लेेंगे। स्कूल-कॉलेज व विश्वविद्यालय में भी जाकर छात्रों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश शासन ने प्रदेश में सड़क, सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण व जल शक्ति अभियान के बारे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए पर्वतारोहियों के दल को सूबे के भ्रमण पर भेजा है। यह दल 59 जिलों में भ्रमण कर चुका है। दल के एक साथी गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूपी बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडिया स्टार बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित अन्य रिकॉर्ड में इनके नाम दर्ज हैं। दल के सदस्य जितेंद्र प्रताप ने बताया कि उनके दल ने 1980 में भ्रमण की शुरुआत की थी। 1999 में वह इससे जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed