फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother Goddess will be dressed in Rajasthani, Banarasi and Jodhpuri clothes

अलीगढ़ : राजस्थानी, बनारसी व जोधपुरी परिधानों में सजेंगी देवी मां

Wed, 30 Mar 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mother Goddess will be dressed in Rajasthani, Banarasi and Jodhpuri clothes
दुकानों पर टंगी विभिन्न डिजाइन वाली देवी मां की चुनरियां। - फोटो : CITY OFFICE
दो अप्रैल से हिंदू नववर्ष के शुभारंभ के साथ चैत्र के नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं। इन दिनों गर्मी भी बढ़ गई है। प्रतिदिन तपिश और तेज होती जा रही है, इस पर श्रद्धालु देवी मां के लिए हल्की पोशाकें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इनमें राजस्थानी, बनारसी व जोधपुरी लुक की पोशाकें अधिक पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन

शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड, जीटी रोड पर स्थित पोशाक की दुकानों में इन दिनों नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। लोग अपने घरों में स्थापित देवी मां की प्रतिमाओं के लिए आकर्षक पोशाकें खरीद रहे हैं। दुकानों में दस रुपये से लेकर पांच हजार रुपयों तक की पोशाकें उपलब्ध हैं। हल्के वजन और लाइट रंगों में बनारसी, जोधपुरी व राजस्थानी पोशाकें अधिक बिक रही हैं। सूरत की पोशाकें 250 रुपये में मिल रही हैं। बंगाली लुक की पोशाकें 350 से 400 रुपये की रेंज में हैं। जबकि रेशम जड़ी की कढ़ाई वाली पोशाकें डेढ़ हजार रुपये से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन

माल भाड़ा बढ़ने से 20 प्रतिशत महंगी हुईं पोशाकें
- माल भाड़ा बढ़ने से 20 प्रतिशत महंगाई पोशाकों पर बढ़ गई है। छोटी-बड़ी पोशाकों के साथ अन्य आइटमों पर भी महंगाई बढ़ गई है। - विकास माहेश्वरी, मंगलम पोशाक केंद्र, लक्ष्मीबाई मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजस्थानी, बनारसी और जोधपुरी लुक की पोशाकें अधिक बिक रही हैं। श्रद्धालु गर्मी को देखते हुए हल्की और नेट वाली पोशाकों को तवज्जो दे रहे हैं। प्रभात, कान्हा पोशाक श्रंगार, सासनीगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed