फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother - daughter- son's death in a road accident on the storm

सड़क हादसे में सास-बहू बेटे की मौत पर बवाल

Sat, 25 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Mother - daughter- son's death in a road accident on the storm
हादसे के बाद जाम लगाते लोग। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
इगलास कस्बे की दो महिलाओं सहित एक युवक की अलीगढ़ मार्ग पर दुर्घटना में मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने नगर के चौराहे पर आधा घंटे तक जाम लगाकर पथराव किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जाम खुलवाने के साथ ही घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घनश्याम सिंह निवासी गोपाल पुरी पटवारियान मुहल्ला, इगलास ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि शुक्रवार को जसवंत सिंह अपनी पत्नी मंजू को साथ लेकर उसकी ननिहाल कोंड़रा गमी में घूमने जा रहा था। अलीगढ़ मार्ग पर बीएल नरायन कोल्ड स्टोर के पास जसवंत की मां ओमवती पटरी पर खड़ी थी। जबकि जसवंत भी अपनी पत्नी के साथ वाहन के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान अलीगढ़ की ओर टाटा 407 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए तीनों को रौंद दिया जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर परिजनों व अन्य लोगों ने नगर के  चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोगों का कहना था कि पुलिस ने मौत के बाद परिजनों को भी मौके पर नहीं आने दिया और इससे पूर्व ही शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। वहीं पुलिस का कहना था कि महिलाओं की सांसें चल रही थी, इस कारण तुरंत उपचार के लिए उनको भिजवा गया। मौके पर पहुंचे सीओ देवेन्द्र कुमार, कोतवाल राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह ने समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवा दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस के खिलाफ नारेबाजी के साथ ही पथराव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed