फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Most patients with stomach pain reached the hospital

अस्पताल पहुंचे पेट दर्द वाले सर्वाधिक मरीज: छुट्टी थी, बाहर का खूब खाया, 1000 से अधिक का पेट गड़बड़ाया

Sat, 17 Aug 2024 12:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 12:05 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के बाद 16 अगस्त को जिला और दीनदयाल अस्पताल में ही 1000 से अधिक मरीज पेट गड़बड़ होने की शिकायत लेकर पहुंचे। इन दोनों अस्पतालों की ओपीडी करीब 4000 की रही।

विज्ञापन
Most patients with stomach pain reached the hospital
जिला अस्पताल मलखान सिंह की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

हर तरफ स्वतंत्रता दिवस का जश्न था। अवकाश के कारण लोग घरों पर ही थे लिहाजा खूब पकवान बने। बाहर से भी खाना मंगवाया गया। बच्चों ने तो मैगी, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन जाने क्या क्या खाया। शुक्रवार को जब अस्पताल खुले तो पेट खराब के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा थी। जिला और दीनदयाल अस्पताल में ही 1000 से अधिक मरीज पेट गड़बड़ होने की शिकायत लेकर पहुंचे। इन दोनों अस्पतालों की ओपीडी करीब 4000 की रही।

विज्ञापन


केस एक
भोजपुरा के सलमान ने बताया कि वह ताला फैक्टरी में सुपरवाइजर हैं। कल अवकाश था। ऐसे में घर पर सुबह से ही कुछ न कुछ पकता रहा। दिन भर खाते रहे। बच्चों ने बाहर से चाऊमीन मंगवा ली थी। हालांकि हम मना कर रहे थे लेकिन बच्चे नहीं माने। आज सुबह से ही दोनों बेटों का पेट दर्द हो रहा है। जिला अस्पताल में दिखाने लाए हैं।
विज्ञापन

केस दो
मथुरा रोड के राजकुमार की अपनी कपड़े की दुकान है। राजकुमार ने बताया कि कल स्वतंत्रता दिवस का जश्न रहा। दोपहर तक कार्यक्रमों में शरीक हुए और दोपहर बाद घर पहुंचे। बच्चे कहने लगे कि आज कुछ बाहर से ऑर्डर कर दीजिए। सबकी अपनी अपनी पसंद थी। बच्चों ने पिज्जा मंगवाया जबकि हम लोगों ने खाना। सुबह को सभी का पेट गड़बड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन 
नौरंगाबाद के अनिल ने भी कल ऑर्डर करके चाऊमीन मंगवा ली थी। शाम को पराठा मंगवा लिया था। उस समय तो स्वाद- स्वाद में खाते रहे लेकिन रात को बड़ी दिक्कत हुई। खट्टी डकार ने परेशान कर दिया। पेट में जलन होती रही। आज सुबह ही अस्पताल पहुंचे और दवा ली है।

इस मौसम में बाहर के खाने से परहेज करें, सीएमएस

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. जगवीर सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को जिला अस्पताल की ओपीडी 1800 की थी। करीब 500 मरीजों ने गड़बड़ाए पेट को दुरुस्त करने की दवा ली है। बच्चों की संख्या ही 200 के पार थी। दरअसल छुट्टी के दिन लोगों ने खूब बाहर का खाया। आम दिनों में बच्चे स्कूल जाते हैं। शारीरिक गतिविधियां होती हैं लेकिन छुट्टी के दिन तो सारा दिन घर पर ही रहे। यही बड़ों के साथ भी हुआ। इससे पेट गड़बड़ा गया। उन्होंने बताया कि उमस भरे मौसम में लोग बाहर के खाने से बचें।

बुखार और पेट दर्द के मरीज सबसे ज्यादा पहुंचे, एसके माथुर
दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस एसके माथुर का कहना था कि शुक्रवार को उनके अस्पताल की ओपीडी भी 2200 के करीब थी। सुबह से ही मरीजों की भीड़ लग गई थी। बुखार और पेट दर्द की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी 500 के करीब थी। इससे साफ है कि लोगों ने छुट्टी के दिन खूब बाहर का खाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed