फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Molested the girl, beat up the father

अलीगढ़ : छेड़खानी पीड़िता के पिता को बनाया आरोपी, विरोध में पलायन की घोषणा

Wed, 07 Sep 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Molested the girl, beat up the father
क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़खानी का विरोध करने पर गैर समुदाय के युवकों ने उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया। शिकायत करने पर पुलिस ने इस घायल पिता को ही आरोपी बना दिया। इससे नाराज अनुसूचित जाति के निवासियों ने गांव छोड़ने की घोषणा करते हुए अपने घरों के बाहर - ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिख दिया है।
विज्ञापन

रविवार रात इस गांव में अनुसूचित जाति की बस्ती में दूसरे मोहल्ले के अन्य समुदाय के युवकों द्वारा अश्लील बातें और फब्तियां कसने के आरोप में मारपीट हुई थी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। गैर समुदाय के युवकों पर आरोप है कि वे घायल व्यक्ति की नाबालिग बेटी से छेड़खानी करने के साथ जातिसूचक शब्दों से अपमानित कर रहे थे। विरोध करने पर पिता को पीटकर घायल कर दिया। घायल पिता के अनुसार पुलिस ने उनकी तहरीर के साथ-साथ मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति की तहरीर लेकर क्रास करते हुए दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विपक्षी ने छेड़खानी का शिकार हुई किशोरी के घायल पिता को भी आरोपी बना दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज अनुसूचित जाति के लोगों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद अपने घरों के बाहर ‘यह मकान बिकाऊ है’ लिखवाकर गांव से पलायन की घोषणा कर दी। किशोरी की मां ने उच्चाधिकारियों को ईमेल भेजने के साथ बुधवार को एसएसपी से मिलने की बात कही है। उधर थाना प्रभारी बृजपाल सिंह का कहना है कि इस घटना को लेकर उचित कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना पर रविवार रात मैं खुद मौके पर गया था। जांच में दोनों ओर से मारपीट के तथ्य सामने आए थे। छेड़खानी जैसी बात उस समय सामने नहीं लाई गई थी। उसी अनुसार मुकदमे दर्ज किए गए। अब एक पक्ष की ओर से कुछ अलग आरोप बताए जा रहे हैं। हो सकता है कि इसमें थाना स्तर पर कोई गड़बड़ हुई हो, उसमें जांच की जाएगी। मगर इस तरह दबाव बनाने की प्रक्रिया गलत है। किसी के साथ पक्षपात या गलत कार्रवाई नहीं होगी।-विशाल चौधरी, सीओ अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed