फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Modern Sarsaul Bus Terminal on PPP model

Aligarh: 128 करोड़ से पीपीपी मॉडल पर बनेगा आधुनिक सारसौल बस टर्मिनल, ये होंगी सुविधाएं

Sun, 02 Mar 2025 12:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 02 Mar 2025 12:24 AM IST
सार

अलीगढ़ समेत प्रदेश के 23 बस अड्डों को इस सूची में शामिल किया गया है। यहां एकदम विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पीपीपी मॉडल पर विकसित इन बस अड्डों को बसपोर्ट के नाम से जाना जाएगा।
 

विज्ञापन
Modern Sarsaul Bus Terminal on PPP model
अलीगढ़ का सारसौल बस स्टेंड - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ( यूपीएसआरटीसी ) ने रसूलाबाद ( सारसौल सूत मिल चौराहा ) पर पीपीपी मॉडल पर आधुनिक यात्री सुविधाओं सहित निर्माणाधीन बस स्टेशन पर एयरपोर्ट के लुक में हाईक्लास सुविधाएं देने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। अलीगढ़ समेत प्रदेश के 23 बस अड्डों को इस सूची में शामिल किया गया है। यहां एकदम विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पीपीपी मॉडल पर विकसित इन बस अड्डों को बसपोर्ट के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन


आने वाले समय में यहां हाई -फाई सुविधाएं देखने को मिलेंगी। करीब 18,982 वर्गमीटर क्षेत्रफल में 128 करोड़ की लागत से इसका कायाकल्प होगा। पीपीपी मॉडल से बनने वाले इस मल्टी स्टोरी बस स्टैंड की भव्यता देखते ही बनेगी इसके निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। टेंडर के लिए परिवहन निगम मुख्यालय स्तर से सूचनाएं जारी कर दी गयी हैं। अगले दो साल में इसे तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन

सारसौल सेटेलाइट को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। यहां यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। बस टर्मिनल निर्माण के लिए विकासकर्ता फर्म को 02 वर्ष की अवधि का समय दिया गया है। बस स्टेशन के निर्माण की अवधि में बसों का संचालन मसूदाबाद बस स्टैंड से अथवा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।- सत्येंद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज अलीगढ़ परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर होगा निर्माण

बस अड्डे को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के आधार पर विकसित किया जाएगा। इससे बेहतर तरीके से इसे निर्मित किया जा सकेगा। बस अड्डे में कैफिटेरिया बनाया जाएगा, ताकि हरेक यात्रियों को भरपूर और हर तरह के खानपान की व्यवस्था हो सके। चालक- परिचालक को आराम करने के लिए वातानुकूलित कमरे भी बनाए जाएंगे। वाहनों की पार्किंग की सुविधा होंगी। अंडरग्राउड पार्किंग, डिजिटल वर्कशाप, एटीएम, दुकानों सहित यात्रियों के आराम के लिए एसी एवं बिना एसी प्रतीक्षालय बनाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल इस योजना में इन बस स्टेशनों पर आधुनिक यात्री सुविधाएं, रिटेल आउटलेट्स, मल्टीप्लेक्स की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिससे यात्रियों को बस स्टेशनों पर बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

यह उपलब्ध होंगी सुविधाएं
- बस अड्डे पर बनायी जाएगी मल्टीस्टोरी फ्लोर
- एटीएम की सुविधा के साथ ही कैफिटेरिया होगा, एसी बिल्डिंग में मिलेगा फ्री वाईफाई
-दुकानें और रेस्तरां भी बनाई जाएगा
- ब्यूटी पार्लर व सैलून खुलेगा
- मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बनेगे
- वेटिंग रूम में बैठकर लोग इन सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे
- बस अड्डा बनने के बाद यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे
- सिक्योरिटी बढ़ाई जाएगी, लगेज जांचने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी
- मेटल डिटेक्टर से होकर यात्रियों को गुजरना पड़ेगा
- हर वाहन को चेक किया जाएगा। बस अड्डे के अंदर चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे
- करीब दो साल में बनकर होगा तैयार आधुनिक बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed