फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mobile robber arrest

जीआरपी के हत्थे चढ़ा मोबाइल लुटेरा गिरोह, 80 हजार के मोबाइल बरामद

Sun, 20 Oct 2019 08:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mobile robber arrest
थाना जीआरपी द्वारा मोबाइल चोर गिरोह पकड़ा साथ में मोबाइल और 80 हजार कैश बरामद। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय रेलवे पुलिस अलीगढ़ के हाथ रविवार को लूट-चोरी की वारदात को अंजान देने वाला एक गिरोह लगा। गिरोह मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रियों से लूट करते थे। गिरोह के पास से 80 हजार की कीमत के आठ मोबाइल फोन हाथ लगे हैं। सभी अपराधियों को जीआरपी ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर सात पर चेकिंग के दौरान तीन अपराधी हाथ लगे। इनकी शिनाख्त प्रशांत कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी डोरी नगर, भदेसी, गांधी पार्क , वीरपाल पुत्र गिरवर निवासी मीरगढ़ी, अतरौली और मो. चांद पुत्र मो. इब्राहिम निवासी सिकंदराबाद. बुलंदशहर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

यह गिरोह एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में यात्री बनकर सवार होते थे और यात्रियों के सामान और मोबाइल को लूटकर फरार हो जाते थे। इनके पास से आठ मोबाइल फोन करीब 80 हजार की कीमत के बरामद किए गए हैं। गिरोह को दबोचने वाली टीम में एसआई देवेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, कांस्टेबल ललित कुमार, रणजीत कुमार, दिग्विजय सिंह, राजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed