पति-पत्नी में हर रोज बढ़ रहे विवाद: मोबाइल से नजदीकी बढ़ा रही दूरियां...टूट रहे रिश्ते, बिखर रहे परिवार
महिला थाना, परिवार परामर्श केंद्र पर आने वाली अधिकांश युवा जोड़ों की शिकायतें सोशल मीडिया, मोबाइल आदि से जुड़े हैं। टूटते परिवारों को समझदारी से रहने की सलाह दी जाती है, जिससे परिवारों को टूटने से बचाने में मदद मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी के सात वचन कहीं न कहीं टूट रहे हैं, जिससे रिश्तों में बिखराव आ रहा है। मोबाइल और सोशल मीडिया इसकी बड़ी वजह बन रहा है। पति-पत्नी में होने वाले विवाद हर रोज पुलिस तक पहुंच रहे हैं।
अलीगढ़ जिले के सभी थानों, परिवार परामर्श केंद्र, और मीडिएशन सेंटर में रोजाना ऐसे मामले पहुंच रहे हैं। मोबाइल फोन जहां जिंदगी को आसान बना रहा है तो वहीं इसका ज्यादा इस्तेमान और शक रिश्तों में दरार डाल रहा है। एसपी क्राइम व नोडल अधिकारी ममता कुरील ने बताया कि महिला थाना, परिवार परामर्श केंद्र पर आने वाली अधिकांश युवा जोड़ों की शिकायतें सोशल मीडिया, मोबाइल आदि से जुड़े हैं। टूटते परिवारों को समझदारी से रहने की सलाह दी जाती है, जिससे परिवारों को टूटने से बचाने में मदद मिल रहा है।
महिला थाना, परिवार परामर्श केंद्र पर आने वाली अधिकांश युवा जोड़ों की शिकायतें सोशल मीडिया, मोबाइल आदि से जुड़ी हुई हैं। टूटते परिवारों को समझदारी से रहने की सलाह दी जाती है। इससे परिवारों को टूटने से बचाने में मदद मिल रही है।-ममता कुरील, एसपी क्राइम व नोडल अधिकारी
विज्ञापन विज्ञापन
पति-पत्नी का रिश्ता बेहद संवेदनशील होता है। ऐसे में एक-दूसरे का मान-सम्मान रखना भी उन्हीं की जिम्मेदारी है। बेहतर रहेगा कि आपसी विश्वास व सामंजस्य बनाकर रखें।- योगेश सारस्वत, काउंसलर
थाना बरला के युवक की छह माह पहले मथुरा की एक युवती से शादी हुई। पत्नी दिन भर फोन पर ही व्यस्त रहती थी। पति ने समझाया तो युवती को यह नागवार गुजरा। बात बिगड़ी तो मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंच गया। दोनों के बीच काउंसिलिंग हुई और उन्हें समझाया तो दोनों ने समझाैता कर लिया।
केस - 2
क्वार्सी क्षेत्र के एक दंपती के बीच फोन पर बातचीत करने को लेकर ऐसा विवाद छिड़ा कि पत्नी अपने तीन बच्चों को छोड़कर मायके में रहने लगी। करीब एक साल से दंपती के बीच काउंसिलिंग हुई, आखिर पुलिस के समझाने पर पत्नी को बात समझ में आई और वापस ससुराल आ गई।
केस - 3
थाना इगलास क्षेत्र की एक युवती की एक साल पहले शहर के एक युवक से शादी हुई। करीब तीन महीने तक सबकुछ सामान्य चला, फिर पति को हर समय पत्नी द्वारा मायके में मोबाइल फोन पर बातें करना इतना अखर गया कि यह क्लेश का कारण बन गया। मामला एसएसपी कार्यालय पहुंचा। तीन महीने तक परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग हुई। अब दोनों ने साथ में रहना तय किया है।
केस नंबर -4
देहली गेट क्षेत्र की युवती नोएडा की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। उसको कंपनी में ही काम करने वाले एक सहकर्मी से प्यार हो गया। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। युवक घंटों सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर सक्रिय रहता है। इसको लेकर दंपती के बीच नोकझोंक रहने लगी। आखिरकार बात बिगड़ी तो मामला महिला थाने में पहुंच गया। कई बार काउंसिलिंग हुई, तब कहीं जाकर दोनों में समझाैता हो सका।
खास बातें
- महिला थाना, परिवार परामर्श केंद्र व मीडिएशन सेंटर पर होती है काउंसिलिंग
- एसएसपी दफ्तर व थानों में रोजाना पहुंचते हैं नए मामले
- महिला अपराध, उत्पीड़न से लेकर घरेलू विवादों के निपटारे के लिए प्रत्येक थाने में बनी हुई है महिला हेल्प डेस्क
- अनसुलझे मामलों में जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन में बने महिला थाना व एसएसपी कार्यालय में परिवार परामर्श केंद्र पर होती है सुनवाई
- दंपतियों व परिजनों की होती है सप्ताह में छह दिन काउंसिलिंग
महिला थाने में पांच साल में आई शिकायतें
2021, 950, 370, 25
2022, 1074,263, 31
2023, 1205, 296, 75
2024, 1523, 446, 87
2025, 1773, 889, 101
महिला परामर्श केंद्र में आई शिकायतें
वर्ष, मामले, समझौता, रिपोर्ट
2021, 900, 164, 23
2022, 783, 175, 27
2023, 1251, 358, 32
2024, 1458, 511, 85
2025, 1671, 961, 96