{"_id":"680a2948ad48cb333f082f85","slug":"mobile-exploded-due-to-overheating-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जेब में रखे मोबाइल से निकला धुआं, बाहन निकालते ही फटा, बाल-बाल बचा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जेब में रखे मोबाइल से निकला धुआं, बाहन निकालते ही फटा, बाल-बाल बचा किशोर
Thu, 24 Apr 2025 05:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:36 PM IST
सार
जेब में ररखा मोबाइल अचानक गर्म होने लगा और उससे धुआं निकलने लगा। किशोर ने मोबाइल को जेब से निकाला। उससे धुआं निकलता देख उसे तुरंत जमीन पर फेंक दिया। जमीन पर गिरने के बाद मोबाइल फट गया।
विज्ञापन
जला हुआ मोबाइल
- फोटो : संवाद
विस्तार
किशोर की जेब में रखा मोबाइल 23 अप्रैल को अचानक हीट होने लगा। धुआं उठता देख युवक ने जैसे ही उसे बाहर निकाला तो वह फट गया।
विज्ञापन
कस्बा छर्रा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी 15 वर्षीय सिद्धांत गुप्ता उर्फ गुड्डू 23 अप्रैल की रात अपने घर पर बैठे हुए थे। उनकी जेब में मोबाइल रखा हुआ था। जेब में गर्माहट महसूस हुई तो उन्होंने मोबाइल को बाहर निकाल लिया। इसके बाद मोबाइल से धुआं उठने लगा।
विज्ञापन
उसने मोबाइल जमीन पर फेंक दिया। कुछ ही देर में मोबाइल फट गया। किशोर बाल-बाल बच गया। उन्होंने बताया है कि आईफोन को उन्होंने एक साल पहले खरीदा था।