फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC strong leader to seek election ..

एमएलसी चुनाव.. दमदार नेता की तलाश

Tue, 02 Feb 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के लिए हर राजनीतिक पार्टी को दमदार प्रत्याशी की तलाश है। सपा, बसपा, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। अंदरखाने हर पार्टी में जिताऊ उम्मीदवार की तलाश है। इस चुनाव को लेकर अभी तक वोटर लिस्ट की फाइनल प्रिंटिंग नहीं होने से भी पेंच फंसा है।
विज्ञापन


इधर, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलकार सिंह की अध्यक्षता में इस संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में 2 फरवरी मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी उपजिलाधिकारी सहित अपर जिलाधिकारी हाथरस, समस्त प्रभारी अधिकारी बुलाए गए हैं। बैठक में एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा होगी।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख का नामांकन पांच को
अलीगढ़। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में आगामी पांच फरवरी को नामांकन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.बलकार सिंह ने इस संबंध में सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया है। जिसके अनुसार नामांकन पत्र पांच फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन दोपहर 3 बजे से कार्य समाप्ति तक होगी। नाम वापसी छह फरवरी को दोपहर 3 बजे तक होगी। मतदान सात फरवरी को सुबह 11 से 3 बजे तक होगा। 3 बजे के बाद मतगणना होगी, इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव के लिए आरक्षण पहले से ही जारी कर दिया गया था।


 जिसके अनुसार ब्लाक लोधा अनारक्षित, बिजौली अनसूचित जाति, टप्पल अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, गोंडा अन्य पिछड़ा वर्ग, गंगीरी अनुसूचित जाति महिला, खैर अनारक्षित, इगलास अनारक्षित, धनीपुर महिला, अतरौली अनारक्षित और चंडौस अन्य पिछड़ा वर्ग, अकराबाद अनारक्षित और जवां महिला के लिए आरक्षित सीट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed