फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mini- bus - car collision three killed

मिनी बस-कार में भिड़ंत, तीन की जान गई

Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
Mini- bus - car collision three killed
टक्‍कर
थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर मिनी बस और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए है। मरने वाले तीनों युवक दिल्ली के उत्तम नगर के बताए जा रहे हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

  शनिवार की देर शाम जीटी रोड स्थित ईदगाह के निकट अलीगढ़ की ओर से आ रही एक मिनी बस और स्विफ्ट कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर आमने-सामने होने से कार में बैठे एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान रवि कुमार निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में गई है।
विज्ञापन

इस  घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां पर मनोज और मनीष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के कस्बा मलावन में किसी दोस्त की शादी में जा रहे थे। दो लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले रवि के परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है। रवि के परिजनों के आने के बाद ही चारोें लोगों की पहचान हो सकेगी। बताया जा रहा है कि मरने वाले और घायल कार सवार हैं। एसओ अकराबाद अमित कुमार ने बताया कि घटना के दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed