फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mercury gained from rising crime , angry at CM Wade

बढ़ते अपराधों से चढ़ा पारा, सीएम पर गुस्सा उतारा

Tue, 15 Dec 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 15 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mercury gained from rising crime , angry at CM Wade
चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से निपटाने के बाद बेशक पुलिस ने राहत की सांस ली। मगर चुनाव से निपटते ही अपराधी हरकत में आ गए। पिछले एक पखवाड़े में यानि दिसंबर माह के पहले पखवाड़े में शहर में अपराधों का बोलबाला दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


 शायद ही कोई दिन खाली गया, जब छोटी-मोटी चोरी या लूट-डकैती न हुई हो। यही वजह है कि इन अपराधों के खिलाफ पब्लिक का गुस्सा भड़कने लगा है और मंगलवार को मुख्यमंत्री का स्वागत शहर के लोग इन अपराधों के चलते गुस्से में करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


तीन प्रमुख घटनाएं ऐसी रहीं, जिसके चलते लोग गुस्से में हैं। पंप स्वामियों ने पेट्रोल पंप मालिक से लूट के विरोध में एक दिन की सफल हड़ताल रखी। आढ़ती से लूट के विरोध में भी हड़ताल चल रही है। रेलवे रोड पर युवकों से चाकूबाजी के विरोध में भी पब्लिक को धरना देने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम का पुतला फूंका

महानगर के अचल रोड पर सोमवार सुबह-सुबह हुई लूट की खबर जैसे ही आढ़तियों को मिली तो पहले से एक चोरी को लेकर गुस्से में चल रहे आढ़तियों ने फिर से धनीपुर मंडी के गेट पर धरना शुरू कर दिया। व्यापारी इस कदर आक्रोशित थे कि वह कह रहे थे कि लगातार आढ़तियों को निशाना बनाया जा रहा है।

 मगर पुलिस ध्यान नहीं दे रही। कहना था कि पिछले माह भी अचलताल के पास एक व्यापारी से लूट की कोशिश हुई। इस धरनास्थल पर कांग्रेस नेता विवेक बंसल भी पहुंचे।

यहां गुस्साए व्यापारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते हुए आसपास लगे सपा नेताओं के मुख्यमंत्री के फोटो सहित होर्डिंगों को भी आग लगाकर पुलिस विरोधी नारेबाजी कर दी। यह हड़ताल दिन भर रही। इस दौरान पुलिस कतई मौके पर नहीं पहुंची। बाद में कुछ आढ़तियों को थाने बुलाकर पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन जरूर दिया।

मगर अभी तक मंगलवार को हड़ताल खत्म होने संबंधी कोई संकेत नहीं मिले। इधर, एसओ गांधीपार्क अमित यादव का कहना है कि उन्हें पुतला फुंकने की जानकारी नहीं है। वह लूट मामले में दिन भर लगे रहे। रहा सवाल हड़ताल का तो हम खुलासे में लगे हैं।


युवक को चाकू मारा, धरना-नारेबाजी

देहलीगेट इलाके की माता वाली गली निवासी मनोज ने रविवार रात एक बच्चे से बाइक सवारों द्वारा की जा रही मारपीट का विरोध कर दिया था। इसी बात पर सोमवार सुबह पांच युवक चाकू व तमंचा लेकर मनोज को मारने आ गए। मनोज को देखते हुए तमंचे की बट व चाकुओं से हमला बोल दिया।

 थोड़ी ही देर में वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस दौरान बीच बचाव में गोपाल गोदानी नाम का युवक भी जख्मी हो गया। यह देख स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर एक को दबोच लिया। जिसे जमकर धुनते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया। क्योंकि घटनास्थल संवेदनशील व हमलावर दूसरे पक्ष के थे।


इसलिए भारतीय जनता पार्टी नेता थाने पहुंच गए। बाद में तहरीर देकर रेलवे रोड तांगा स्टैंड पर आकर धरने पर बैठ गए। एक घंटे तक प्रदर्शन किए जाने के बाद थाना देहलीगेट एसओ ने मामला समझा बुझाकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में मानव महाजन, मनोज शर्मा, विनय वार्ष्णेय, मनीष बूल, अतुल राजाजी, पुष्पेन्द्र सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed