{"_id":"62991a59011a1a0700663896","slug":"media-person-shot-in-a-dispute-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आपसी विवाद में मीडियाकर्मी को मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती पुलिस हिरासत में दो संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आपसी विवाद में मीडियाकर्मी को मारी गोली, अस्पताल में कराया भर्ती पुलिस हिरासत में दो संदिग्ध
Fri, 03 Jun 2022 02:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़।
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:38 AM IST
सार
अलीगढ़ के महानगर के महुआ खेड़ा थाना इलाके में स्थित धनीपुर मंडी परिसर में दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ बैठा बातें कर रहा था। इसी दौरान वहां कुछ लोग आए, जिनके साथ मुकेश का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष ने मुकेश को गोली मार दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के महानगर के महुआ खेड़ा थाना इलाके में स्थित धनीपुर मंडी परिसर में गुरुवार रात मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से मुकेश गंभीर रूप से जख्मी है। उसे जेएन मेडिकल कालेज में भरती कराया है। घटना के मूल में दो पक्षों में विवाद बताया गया है।
विज्ञापन
वहीं, हरकत में आई पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए हैं। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहीं साथी मीडिया कर्मियों ने धनीपुर मंडी में जाकर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार, घटना करीब रात करीब 11:30 बजे की है। धनीपुर अनाज मंडी की दुकान संख्या 71, 72 के पास एक टीवी चैनल के लिए काम करने वाले मीडियाकर्मी मुकेश गुप्ता निवासी नोरंगाबाद कुछ साथियों संग बैठे बात कर रहे थे। बताया गया है कि तभी वहां कुछ अन्य युवक आ गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद में एक पक्ष ने सीधे फायरिंग कर दी और एक गोली मुकेश गुप्ता के पेट में जा लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। इस सूचना पर थाना गांधी पार्क पुलिस सबसे पहले पहुंच गई। पुलिस ने घायल मुकेश को मेडिकल में भर्ती कराया। वहीं, एसएसपी कलानिधि नैथानी भी जेएन मेडिकल कालेज पहुंच गए। एसएसपी के मुताबिक, घायल मुकेश गुप्ता एक मीडिया संस्थान से जुड़े हैं। अभी जांच कक जा रही है। जो तहरीर मिलेगी उसके कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के आधार पर कुछ युवक पूछताछ के लिए बुलाये गए हैं।
विज्ञापन