फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MDM will find something to make the opposing

मध्याह्न भोजन बना तो विरोधी कुछ मिला देंगे

Fri, 02 Sep 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 02 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
गांव ताजपुर के प्राथमिक विद्यालय में 20 दिन से मिडडे मील नहीं बन रहा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव के लोगों ने बीएसए से एसडीएम तक एमडीएम न बनने की शिकायत की है।
विज्ञापन


उधर प्रधानाध्यापिका का विस्मित करने वाला जवाब है कि स्कूल में मध्याह्न भोजन बना तो विरोधी उसमें कुछ मिला देंगे। इसके लिए कौन जिम्मेदार यह तय हो उसके बाद ही वह मध्याह्न भोजन बनवाएंगी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि प्रधानाध्यापक सहाना परवीन जानबूझ कर स्कूल में मध्याह्न भोजन नहीं बनवा रहीं हैं। बच्चों को पौष्टिक आहार नहीं मिल पा रहा। 11 अगस्त से स्कूल में खाना नहीं बना। गांव के लोगों का कहना है कि प्रधानाध्यापक से कई बार एमडीएम बनवाने के लिए कहा लेकिन वह बात सुनने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर स्कूल की प्रधानाध्यापिका सहाना परवीन कहती हैं कि उनके खिलाफ गांव के कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। उनके पास सूचना है कि एमडीएम में कुछ मिलाया जा सकता है जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ सकती है। ऐसा होने पर जिम्मेदारी कौन होगा? वह रिस्क नहीं ले सकतीं। ग्राम प्रधान से कह दिया है कि वह अपनी जिम्मेदारी पर एमडीएम बनवाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed