फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mazar create two sides dispute , Hungama

मजार बनाने पर दो पक्षों में विवाद, हंगामा

Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
Mazar create two sides dispute , Hungama
हंगामा
महानगर के कोतवाली भुजपुरा ठाकुर वाली गली से आगे नई आबादी में शनिवार दुपहर एक मजार बनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। यहां पक्की मजार के निर्माण का सुन्नी समुदाय ने विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर वहां हंगामी स्थिति बन गई। खबर पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की वार्ता सुनने के बाद फिलहाल निर्माण रुकवा दिया है। अब इस मामले में अधिकारियों व दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की राय व निर्देश लेने के बाद ही कोई निर्णय होगा।     
विज्ञापन

बताया गया है कि शीया समुदाय के लोगों ने पहले वहां एक खाली जमीन पर एक पीर बाबा की कच्ची मजार बनवाई। इसके बाद शनिवार को वहां पक्का निर्माण शुरू करा दिया। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने ऐतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर वहां भीड़ जमा हो गई और हंगामी स्थिति बन गई। इंस्पेक्टर कोतवाली के अनुसार फिलहाल कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण रुकवा दिया गया है। अब अधिकारियों व समाज के संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता पर जो भी तय होगा, उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed