फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Max trampled the young man, people angry over his death created a jam

Aligarh News: युवक को मैक्स ने रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
सार

कपास से लदी अनियंत्रित हुई मैक्स पिकअप ने दुकान से सामान खरीद रहे युवक को कुचल दिया। राहगीर व दुकानदारों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया, लेकिन किसी तरह मौका पाकर वह भाग गया।

विज्ञापन
Max trampled the young man, people angry over his death created a jam
मोहित की मौत पर रोतीं मृतक की मां कश्मीरी को सांत्वना देतीं गांव की महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़-पलवल मार्ग पर शीला देवी धर्मशाला के सामने दोपहर साढ़े तीन बजे कपास से लदी अनियंत्रित हुई मैक्स पिकअप ने दुकान से सामान खरीद रहे युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही दुकान स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घटना के बाद आस पास के राहगीर व दुकानदारों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया, लेकिन किसी तरह मौका पाकर वह भाग गया। गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने मृतक के शव को रख कर राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। परिजनों ने पुलिस से नोक झोंक कर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को रिक्शे से उतार कर सड़क पर रख दिया। स्वयं महिलाएं सड़क पर लेट गईं व मार्ग अवरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मोहित पुत्र धनीराम उम्र 22 वर्ष निवासी ताहरपुर गया था। उसके साथ उसकी भाभी सुमन व उनकी बेटी शालिनी उम्र 2 वर्ष थी। मोहित को शालिनी को दवा दिलानी थी। दवा दिलाने के बाद गांव लौटते समय भाभी के कहने पर शीलादेवी धर्मशाला के सामने मूंगफली लेने के लिए रुक गया। भाभी मूंगफली की खरीदने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित बाइक खड़ी कर गुटका पान बीड़ी की दुकान से सामान खरीदने लगा। इसी बीच हेतलपुर मार्ग की तरफ से कपास लदी मैक्स ने अनियंत्रित होकर दुकान पर खरीददारी कर रहे मोहित व दुकान स्वामी देवदत्त वर्मा निवासी पांचविसा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोहित की मैक्स के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई तथा दुकान स्वामी घायल हो गया।

वही बराबर वाली दुकान मोहन सैलून पर कटिंग सेविंग करा रहे कुछ ग्राहकों ने दुर्घटना के बाद दुकान के सामने जा सटी मैक्स के ऊपर से कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद चीखपुकार सुन एकत्रित हुए राहगीर व दुकानदारों ने मैक्स के नीचे दबे युवक मोहित को किसी तरह निकालकर बाइक रिक्सा से उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। मोहित की मौत की खबर मिलते ही गांव ताहरपुर से मृतक के परिजन व सैकड़ो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।


चालक के मौके से फरार हो जाने से आक्रोशित हुए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख दिया। गांव की महिलाएं सड़क पर लेट गयी तथा मार्ग को एक घंटे के लिए दोनों तरफ से अवरुद्ध कर दिया तथा चालक की गिरफ्तारी व म्रतक के परिजनों को न्याय की मांग करने लगे। बाद में मृतक के गांव के लोगों के कहने व पीड़ित के परिवार को हर सम्भव मदद के आश्वासन पर आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग खोला। इस दौरान दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed