फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mathura Chhapra Express will remain canceled today

Aligarh News: आज मथुरा छपरा एक्सप्रेस रहेगी निरस्त

Mon, 15 Apr 2024 04:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Mathura Chhapra Express will remain canceled today
मथुरा-कासगंज रेल खंड से छपरा के लिए चलने वाली त्रैसाप्ताहिक छपरा एक्सप्रेस का आज संचालन नहीं किया जाएगा। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर मरम्मत कार्य के कारण मथुरा-छपरा एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया है। कई माह पहले से आरक्षण कराने वाले यात्रियों को ट्रेन के निरस्त होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन मथुरा से छपरा के बीच चलने वाली 22531/32 छपरा एक्सप्रेस को एक फेरे के लिए निरस्त किया गया है। आज (15 अप्रैल) को ये ट्रेन न तो छपरा से संचालित होगी और न ही रात को मथुरा से चलेगी। गोरखपुर-गोंडा रेल मार्ग पर चल रहे मरम्मत कार्य को लेकर कई अन्य ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इन ट्रेनों का हाथरस सिटी स्टेशन से जुड़ाव नहीं है, लेकिन मार्ग परिवर्तन वाली कई ट्रेनें पड़ौसी जनपदों के स्टेशनों से होकर गुजरती हैं। इसमें नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली सहरसा, आनंद बिहार नाहरलगुन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed