फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Match between India and New Zealand in the semi-finals of the World Cup

विश्व कप: सेमीफाइनल में भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला, 2019 की हार के बदले का इंतजार

Wed, 15 Nov 2023 01:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Nov 2023 01:36 AM IST
सार

विश्व कप सेमीफाइनल मैच में भारत और न्यूजीलैँड के बीच मुकाबले का क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार है। इस बार मौका और दस्तूर भी है, जब वर्ष 2019 के क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लिया जाए।

विज्ञापन
Match between India and New Zealand in the semi-finals of the World Cup
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट विश्वकप-2023 का सेमीफाइनल 15 फरवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस बार मौका और दस्तूर भी है, जब वर्ष 2019 के क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार का बदला लिया जाए। भारतीय प्रशंसकों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब रहेगी।  

विज्ञापन


खेल प्रेमियों के बोल
हर मैच खिलाड़ियों के लिए नया होता है। मैच की रणनीति बदली हुई होती है। विकेट का मिजाज बदला हुआ होता है। न्यूजीलैंड-भारत पर दबाव होगा, लेकिन भारतीय टीम लय में है। जीत हमारी होगी।-प्रो. आसिम सिद्दीकी, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग, एएमयू
विज्ञापन

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन इस विश्वकप में जिस तरह से भारत की टीम खेल रही है, उसे देखकर लगता है कि भारत पिछले विश्वकप में मिली हार का बदला जरूर लेगा।-अजय शर्मा, प्रशिक्षक, अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकप-2019 का सेमीफाइनल याद है, जब भारत की टीम न्यूजीलैंड से हार गई थी। इस बार भारत की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है उम्मीद है पिछली हार का हिसाब बराबर करके टीम विजेता बनेगी।-हर्ष, प्रशिक्षु क्रिकेट खिलाड़ी 

भारत की टीम इस विश्वकप में अजेय रहेगी। टीम का शानदार प्रदर्शन फाइनल मैच तक जारी रहेगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत को विश्व विजेता बनाएंगे। हम प्रार्थना करते हैं कि भारत विश्व विजेता बने।-देवांश राठौर, प्रशिक्षु क्रिकेट खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed