{"_id":"674f2914d480e372e307b0bf","slug":"matador-hits-max-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: मेटाडोर ने मैक्स को मारी टक्कर, कासगंज के युवक की मौत, आरोपी चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: मेटाडोर ने मैक्स को मारी टक्कर, कासगंज के युवक की मौत, आरोपी चालक फरार
Tue, 03 Dec 2024 09:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 03 Dec 2024 09:21 PM IST
सार
जावेद मैक्स गाड़ी लेकर एलाना मीट फैक्टरी में आया था। यहां से साथी अवनीश के साथ वापस लौट रहा था। रास्ते में दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित बौनेर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही मेटाडोर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के दिल्ली-कानपुर जीटी रोड हाईवे स्थित बौनेर के पास 2 नवंबर रात मेटाडोर ने मैक्स में टक्कर मार दी। हादसे में कासगंज के युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव सुजावरपुर निवासी 22 वर्षीय जावेद पुत्र हाजी कल्लू मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार रात वह मैक्स गाड़ी लेकर एलाना मीट फैक्टरी में आया था। यहां से साथी अवनीश के साथ वापस लौट रहा था। रास्ते में दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित बौनेर के पास पहुंचते ही सामने से आ रही मेटाडोर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में जावेद व अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका मिलते ही आरोपी चालक फरार हो गया। पुलिस दोनों को जेएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने जावेद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसके बाद देर शाम परिजन शव को कासगंज लेकर चले गए।
विज्ञापन