फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married woman committed suicide by hanging herself in her room

Aligarh News: विवाहिता ने कमरे में फंदे पर झूल कर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 18 Oct 2024 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 05:33 PM IST
सार

पति अपने माता-पिता के साथ गांव से बाहर खेत पर काम करने गया था। इसी बीच महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब सुबह 10 बजे मृतका की ननद का बेटा घर पर आया और अपनी मामी को आवाज दी। आवाज पर गेट न खुला तो किशोर ने खिड़की से झांक कर देखा तो महिला का शव लटका हुआ था। 

विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself in her room
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

विवाहिता ने कमरे में फंदा बनाया और उस पर लटक कर जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


दादों के गांव नगरिया जाहर निवासी 21 वर्षीय रिंकी पत्नी शैलू कुमार ने 18 अक्टूबर की सुबह कमरे में फंदे पर लटक कर खुदखुशी कर ली। आज तड़के सुबह पति अपने माता-पिता के साथ गांव से बाहर खेत पर काम करने गया था। इसी बीच महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब सुबह 10 बजे मृतका की ननद का बेटा घर पर आया और अपनी मामी को आवाज दी। आवाज पर गेट न खुला तो किशोर ने खिड़की से झांक कर देखा तो महिला का शव लटका हुआ था। 
विज्ञापन


किशोर ने जिसकी सूचना खेत में काम कर रहे परिवार के लोगों को दी। परिवार वालों ने फंदे से शव को नीचे उतार कर मायके पक्ष को सूचना दी। विवाहिता की दो साल पहले शादी हुई थी। जिला एटा थाना बागवाला के गांव दुहाई अचलपुर निवासी मृतका के पिता नारायण सिंह ने पुलिस को सूचना दी और बताया कि उसकी बेटी की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed