फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Market packed, roads jammed... traffic at a standstill for 20 hours

Aligarh News: मंडी फुल, सड़क जाम...20 घंटे थमी रफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Market packed, roads jammed... traffic at a standstill for 20 hours
जीटी रोड पर लगा जाम। - फोटो : samvad
धनीपुर अनाज मंडी में धान की भारी आवक के कारण बुधवार को भी जीटी रोड पर यातायात प्रभावित रहा। मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार रात आठ बजे तक मंडी के बाहर धान से लदीं ट्रैक्टर ट्रॉलियों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन



किसान और वाहन चालक करीब 20 घंटे तक जाम में फंसे रहे। बौनेर से एटा चुंगी और नौरंगाबाद पुल तक दिनभर वाहन रेंगते रहे। धान की खरीद मंगलवार को बंद होने के बावजूद बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी पहुंच गए।
विज्ञापन



मंडी परिसर में जगह कम पड़ने से वाहनों की कतारें सड़क तक आ गईं। बुधवार को भी यह स्थिति बनी रही, जिससे जीटी रोड पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ता गया। एटा चुंगी पर चारों तरफ से आने वाले वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित हुई। शहर की ओर से आने वाले और जीटी रोड से गुजरने वाले सभी वाहनों को धीमी गति से निकलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम के कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने बताया कि मंडी तक अनाज लेकर पहुंचना मुश्किल हो गया है, जिससे समय और डीजल दोनों की बर्बादी हो रही है। वाहन चालकों ने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से रास्ता संकरा होने की शिकायत की।

धान की खरीद में वृद्धि : उपनिदेशक मंडी राजेश गुप्ता ने बताया कि इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। धनीपुर मंडी में धान की आवक अधिक हो रही है। छर्रा, खैर, इगलास, सिकंदराराऊ, हाथरस और मथुरा की मंडियां भी धान की अधिक आवक के चलते बंद हो गई हैं। इससे किसानों का रुख धनीपुर मंडी की ओर हो गया है। इस साल अब तक 8,11,824 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल इसी अवधि में 5,18,205 क्विंटल धान खरीदा गया था। बुधवार तक करीब 2,93,615 क्विंटल अधिक धान की खरीद हुई।


यातायात संभालने में पुलिस जुटी : जाम की सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस और इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित करने में जुटे रहे। हालांकि, धान की लगातार आवक के कारण दिनभर यातायात का दबाव बना रहा। पुलिस को स्थिति सामान्य करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी ट्रैफिक प्रवीण यादव ने बताया जाम को खुलवाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की चौराहों और वाहनों के निकलने वाले मार्गों पर ड्यूटी लगाई गई है। रात आठ बजे तक यातायात सुचारू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed