{"_id":"6287eb905c596d03a510cb24","slug":"many-teachers-accused-of-embezzlement-inquiry-committee-constituted-aligarh-news-ali2920184163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कई शिक्षकों पर गबन का आरोप, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कई शिक्षकों पर गबन का आरोप, जांच कमेटी गठित
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से परीक्षा कराने के नाम पर जारी धनराशि का गबन होने का आरोप एसवी कॉलेज के कई शिक्षकों पर लगा है। मामले में प्राचार्य ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के आयोजन में होने वाले खर्च को इग्नू वहन करता है।
वह धनराशि कॉलेज कोे मुहैया कराता है। वर्ष 2019-20 में इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ़ से कॉलेज को जारी धनराशि का हिसाब के लिए आरटीआई से जानकारी मांगी गई। कई आरटीआई आने के बाद इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक डॉ. एम सफदरे आजम ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर मामले की जांच कर उन्हें आख्या प्रस्तुत करने को कहा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रकरण में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी से 10 दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। ब्यूरो