फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Many officers fell victims of poor working

कई अफसरों पर गिरी खराब काम करने की गाज

Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 21 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Many officers fell victims of poor working
कमिश्नरी सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मंडलायुक्त चंद्रकांत। - फोटो : रुपेश
कमिश्नर चंद्र कांत ने मंडल के सभी अधिकारियों को जनता से फीडबैक लेने और खराब खाद-बीज की बिक्री के खिलाफ  अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।  साथ ही उपनिदेशक उद्यान को प्रतिकूल प्रविष्टि , सीएमओ अलीगढ को चार्जशीट दी।
विज्ञापन


जल निगम की खराब प्रगति पर अधीक्षण अभियन्ता और परियोजना प्रबंधक सीएनडीएस को सुधार की चेतावनी दी। भौतिक सत्यापन रिपोर्ट न भेजने पर वन संरक्षक, डीआईजी निबन्धन तथा उपनिदेशक कृषि रक्षा को कार्यप्रणाली में सुधार के आदेश दिए।
विज्ञापन


31 मई तक भ्रष्ट कोटेदारों के विरुद्घ कार्रवाई करने तथा 30 जून तक ग्रामवार अभियान चलाकर बीपीएल कार्डधारकों की सूची से अपात्रों के नाम काटने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में आयोजित मंडलीय विकास की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने शासकीय प्राथमिकता कार्यक्रम की असंतोषजनक प्रगति एवं शिथिल पर्यवेक्षण के लिए उपनिदेशक उद्यान रमेश चन्द्र शर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश संयुक्त विकास आयुक्त दिए।

स्वास्थ्य योजनाओं की खराब स्थिति पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके राय को चार्जशीट देने के लिए एडी हेल्थ डॉ. मन्जु मलिक को निर्देश दिये। आयुक्त ने जल निगम की खराब प्रगति पर अधीक्षण अभियन्ता जल निगम डीके  शुक्ला और बैठकों से अनुपस्थित रहने पर सीएनडीएस के परियोजना प्रबन्धक जयकार सिंह को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी। राज्य पोषण मिशन की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट न भेजने पर वन संरक्षक , उप महानिरीक्षक निबन्धन तथा उप निदेशक कृषि रक्षा को चेतावनी दी।     


आयुक्त ने सभी डीएम को विधायकगण से 100 नये व 100 रिबोर हैंडपम्पों की सूची लेकर जल निगम को उपलब्ध कराने, जिलों में नये हैंडपम्प लगाने तथा पाइप पेयजल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने को कहा। जिला अस्पताल में दवा , साफ -सफ ाई आदि की समुचित व्यवस्था कर जिला अस्पताल को एक आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिये। कस्तूरबा विद्यालयों में 20 प्रतिशत मुस्लिम छात्राओं के नामांकन  के प्राविधान का अनुपालन सुनिश्चित कराने के एडी बेसिक को निर्देश दिये।



बैठक में उपमहानिरीक्षक पुलिस गोविन्द अग्रवाल , डीएम एटा अजय यादव , डीएम हाथरस अविनाश कृष्ण सिंह , डीएम कासगंज के0 विजेन्द्र पाण्डियन , प्रभारी डीएम अलीगढ वी0 के0 सिंह, एसएसपी अलीगढ लव कुमार , अपर आयुक्त राजाराम , संयुक्त विकास आयुक्त फैसल आफताब , सीडीओ अलीगढ धीरेन्द्र सिंह सचान , वन संरक्षक ललित वर्मा , आरटीओ विक्त्रस्म सिंह , एएलसी सुनील कुमार , एडी हैल्थ मन्जु मलिक , डीएसटीओ रविन्द्र वर्मा सहित एटा हाथरस एवं कासगंज के सीडीओ , पुलिस अधीक्षक एवं मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed