{"_id":"5ff5fe348ebc3e31695fc018","slug":"man-died-in-road-accident-aligarh-news-ali253032731","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने कारोबारी को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने कारोबारी को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
स्थानीय आगरा रोड पर रजबहे के निकट बाइक सवारों ने पैदल जा रहे एक हैंडलूम व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। शोरगुल मचने पर एक बाइक सवार को मौजूदा लोगों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
स्थानीय चूड़ी वाली गली निवासी प्रमोद माहेश्वरी (55 वर्ष) पुत्र हरप्रसाद माहेश्वरी अपने भाई सुबोध माहेश्वरी निवासी गणेश सिटी स्थित आवास से बुधवार की रात्रि करीब नौ बजे वापस आ रहे थे। आगरा रोड पर जब वह पैदल जा रहे थे तो इस दौरान सामने से एक बाइक पर आ रहे युवकों ने उनको टक्कर दे मारी। वह सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोर मचने पर वहां लोग एकत्रित हो गए और बाइक सवार को पकड़ लिया। इस युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे के बाद कारोबारी के घर पर कोहराम मच गया।