फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mama and bhanji caught on suspicion of being a couple

Aligarh: प्रेमी युगल के शक में मामा-भांजी को पकड़ा, गुरुग्राम से आए थे दोनों, जीआरपी को सौंपा

Sun, 12 May 2024 04:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 04:26 PM IST
सार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मामा और भांजी घूम रहे थे। प्रेमी युगल का शक होने पर उन्हें पकड़ जीआरपी को दे दिया। जीआरपी ने उनसे और परिजनों से जानकारी की। मामा-भांजी गुरूग्राम से आए थे। जीआरपी ने परिजनों को अलीगढ़ बुलाया और उन्हें सौंप दिया।

विज्ञापन
mama and bhanji caught on suspicion of being a couple
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक युवती व उसके मामा को संदिग्ध गतिविधि में लिप्त देख लोगों ने प्रेमी युगल होने के शक में पकड़ लिया। उन्हें जीआरपी को सौंप दिया। जहां पूछताछ में दोनों ने सच्चाई बताई। पुलिस ने फोन पर इसकी पुष्टि की। इसके बाद दोनों के परिजनों को बुला कर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार 11 मई को रेलवे स्टेशन पर एक युवक व एक युवती घूम रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों की संदिग्ध गतिविधियां देख पकड़ लिया। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो उन्होंने अलग- अलग बातें बताई। इस पर लोगों का शक और भी गहरा गया। उन्होंने दोनों को पकड़कर जीआरपी को सौंप दिया। 
विज्ञापन


एसएसआई अनिल कुमार पांचाल ने बताया कि दोनों से पूछताछ हुई तो उन्होंने खुद मामा-भांजी बताया। वे गुरुग्राम से अलीगढ़ में एक रिश्तेदारी में घूमने आए थे। ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर घूम रहे थे। इस बारे में दोनों के परिजनों से फोन पर बातचीत की गई तो इसकी पुष्टि हुई। जिस पर उनके परिजनों को अलीगढ़ बुलाया गया। देर शाम दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed