{"_id":"60da2d498ebc3ec20967c1ab","slug":"make-the-hardworking-official-by-removing-the-passive-munkad-city-office-news-ali2667435129","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क्रिय को हटा कर मेहनती को पदाधिकारी बनाएं : मुनकाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्क्रिय को हटा कर मेहनती को पदाधिकारी बनाएं : मुनकाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के सूतमिल चौराहा स्थित आवास कार्यालय पर हुई। यहां कानपुर-आगरा-अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली और अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह की उपस्थिति में बैठक हुई।
मुनकाद अली ने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती बहुत ही गंभीर है। उनका स्पष्ट निर्देश है कि स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को ही संगठन में रखा जाए। निष्क्त्रिस्य पदाधिकारियों को हटाकर मेहनती, अनुभवी व ईमानदार कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जाए। उन्होंने चारों जिलों के संगठन की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि तत्काल विधानसभा कमेटियां, सेक्टर व बूथ कमेटियां घोषित करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाएं।
सूरज सिंह ने चारों जिलाध्यक्षों से अब तक संगठन की सेक्टर कमेटियों की प्रगति रिपोर्ट ली। कार्यक्रम में मुख्य सेक्टर प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, अरविंद आदित्य, अशोक सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, विजेंद्र सिंह विक्त्रस्म, हरदुआगंज के चेयरमैन तिलकराज यादव, राजकुमार सम्मी, गजराज विमल, सुरेश गौतम एडवोकेट, हाथरस जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाह, एटा जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर, कासगंज जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव आदि मौजूद रहे।