फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahesh Chaudhary and Sandeep Patil expelled from BSP for indiscipline

Aligarh: अुनशासनहीनता में महेश चौधरी व संदीप पाटिल बसपा से निष्कासित, रणवीर सिंह बने बरेली मंडल प्रभारी

Thu, 27 Jun 2024 10:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 10:00 PM IST
सार

पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह और संदीप पाटिल व महेश चौधरी के बीच वाद-विवाद हो गया था। रतन दीप सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती से शिकायत कर उन्हें पूरी घटना बताई। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख ने जिलाध्यक्ष से घटना की जांच कराई, जिसमें महेश चौधरी और संदीप पाटिल की अनुशासनहीनता पाई गई।

विज्ञापन
Mahesh Chaudhary and Sandeep Patil expelled from BSP for indiscipline
निष्कासित महेश चौधरी और संदीप पाटिल - फोटो : संगठन

विस्तार

बसपा के अलीगढ़ मंडल के पूर्व प्रभारी महेश चौधरी और शहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रभारी संदीप पाटिल को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अलीगढ़ मंडल के प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप को यहां से हटाकर बरेली मंडल का प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा ने बताया कि निष्कासित कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी थी, लेकिन उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। साथ ही मंडल के प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप को यहां से हटाकर बरेली मंडल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


27 जून को पार्टी शिविर कार्यालय में हुई मंडल स्तरीय बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह और संदीप पाटिल व महेश चौधरी के बीच वाद-विवाद हो गया था। रतन दीप सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती से शिकायत कर उन्हें पूरी घटना बताई। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख ने जिलाध्यक्ष से घटना की जांच कराई, जिसमें महेश चौधरी और संदीप पाटिल की अनुशासनहीनता पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि 11 मार्च 2021 को  तत्कालीन बसपा जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह के आवास पर बने कार्यालय में तोड़फोड़ हुई थी, जिसका वीडियो भी प्रसारित हुआ था। इस घटना में अभय कश्यप, संदीप पाटिल आदि लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed