{"_id":"6442ed8fd93cc77e7b0db0e4","slug":"mahendras-life-could-have-been-saved-if-grp-personnel-were-on-patrol-aligarh-news-c-2-ali1009-98284-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: जीआरपी कर्मी गस्त पर मुस्तैद होते, तो बच सकती थी बुजुर्ग की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: जीआरपी कर्मी गस्त पर मुस्तैद होते, तो बच सकती थी बुजुर्ग की जान
Sat, 22 Apr 2023 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:39 AM IST
सार
स्टेशन पर चर्चा है कि रात में प्लेटफार्म संख्या दो, तीन, चार पर तो कुछ पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई पड़ते हैं, लेकिन प्लेटफार्म संख्या पांच से सात नंबर तक यदा-कदा ही पुलिसकर्मी ड्यूटी पर दिखाई पड़ते हैं। यात्रियों का कहना था कि काश रात के समय जीआरपी कर्मी प्लेटफार्म पर मौजूद होते तो शायद बुजुर्ग को अपनी जान न गंवानी पड़ती।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे स्टेशन के नए भवन के शौचालय में हुई बुजुर्ग की हत्या के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है। इतना ही नहीं जीआरपी घंटों इस घटना को मीडिया कर्मियों से छिपाती रही। स्टेशन पर चर्चा है कि रात में प्लेटफार्म संख्या दो, तीन, चार पर तो कुछ पुलिस कर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद दिखाई पड़ते हैं, लेकिन प्लेटफार्म संख्या पांच से सात नंबर तक यदा-कदा ही पुलिसकर्मी ड्यूटी पर दिखाई पड़ते हैं।
विज्ञापन
यात्रियों का कहना था कि काश रात के समय जीआरपी कर्मी प्लेटफार्म पर मौजूद होते तो शायद बुजुर्ग को अपनी जान न गंवानी पड़ती। मालगोदाम साइड पर इन दिनों नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां भवन निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। रात में इस परिसर में बेहद कम रोशनी रहती है। दूसरा वो परिसर खुला होने से वहां कोई भी बिना रोकटोक आ जा सकता है। कई बार यहां अराजक तत्व भी आ जाते हैं।
विज्ञापन
शराब की खाली बोतल, चाकू का हैंडल मिला
जिस शौचालय में बुजुर्ग का शव पड़ा मिला उसके ठीक बाहर पुलिस को घटनास्थल से हरियाणा की इंपीरियल ब्ल्यू ब्रांड की शराब की खाली बोतल मिली है। इसके अलावा पास में ही खाना रखा हुआ मिला। कुछ ही दूरी पर हत्या में प्रयुक्त चाकू का टूटा पड़ा हैंडल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
शक पर बेटे से हो रही पूछताछ
जीआरपी मृतक महेंद्र प्रताप यादव के बेटे अनुराग उर्फ जॉनी से कड़ी पूछताछ करने में जुटी हुई है। स्टेशन के कंट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब दो बजे के आस-पास अनुराग जीआरपी थाने से कुछ पहले ही दौड़कर आता दिखाई पड़ रहा है। उसने थाने में पहुंचते ही बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंचे थे। मालगोदाम साइड से पैदल ही रोडवेज बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने पिता के साथ उसे भी रोक लिया। अब वह पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं और वे उन्हें मार डालेंगे। जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे तो नए भवन में बने शौचालय में अंधेरे में पिता महेंद्र प्रताप यादव का शव पड़ा हुआ था। इस घटना से अफसरों में खलबली मच गई। पुलिस ने अनुराग से कई दौर में पूछताछ की। पुलिस को प्रथम दृष्टया बेटे की गतिविधियां ही संदिग्ध नजर आई। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। अनुराग ने बताया कि वह पिता के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
बार-बार बदल रहा बयान
अनुराग बार-बार बयान बदल रहा है। पहले उसने बताया कि कुछ लोगों ने पिता के साथ उसके साथ मारपीट की और पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए खाना लाने को कहा। फिर शराब में जहर मिलाकर उन्हें जबरन शराब पिला दी। इससे तबीयत बिगड़ने लगी तो वे खींचकर पिता को शौचालय में ले गए। जहां चाकू से वार कर उन्हें मार डाला। बाद में कहा कि उसने करीब दो साल पूर्व शादीशुदा सोनम से घर से भागकर शादी कर ली थी। पिता को ये मंजूर नहीं था। करीब डेढ़ साल पहले सोनम अपने पहले पति के पास चली गई। बताया कि सोनम के पिता समेत चार लोग कार से स्टेशन के मालगोदाम साइड में आए थे। जब वे खाना खा रहे थे, तभी सोनम के परिजनों ने उन्हें घेर लिया और पिता के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह उसने भाग कर अपनी जान बचाई।
छाती में 21 सेंटीमीटर का घाव और टूटी मिली पसली की हड्डी
पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के अनुसार महेंद्र प्रताप सिंह की छाती में चाकू का हिस्सा घुसा मिला, जो करीब 21 सेमी लंबा था और करीब 20 सेमी तक शरीर में धंसा हुआ था। जिससे हृदय फट जाने एवं अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हुई है। पसली की हड्डी भी टूटी मिली है। इसके अलावा शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। किसी तरह के विषाक्त पदार्थ की पुष्टि नहीं हुई है।