फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maharishi Kashyap Jayanti

अलीगढ़ : महर्षि कश्यप जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली

Wed, 06 Apr 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Kashyap Jayanti
महर्षि कश्यप महाराज निषादराज की जयंती पर शोभायात्रा में मुख्य डोले के साथ पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
महर्षि कश्यप एवं महाराजा गुहराज निषाद जयंती पर मंगलवार को अचलताल स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। कश्यप निषाद समाज महापंचायत के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में देव स्वरूपों के अलावा महर्षि कश्यप व्यास आदि की आकर्षक झांकियां ने लोगों का मन मोहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवी डॉ. प्रसादी लाल कश्यप, जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह कश्यप, शहर विधायक मुक्ता राजा व पूर्व विधायक संजीव राजा ने किया। व्यवस्थापक मुन्नालाल कश्यप ने बताया कि शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ अचल ताल रोड, रामलीला मैदान, पालीवाल स्कूल, हाथरस अड्डा, आगरा रोड होते हुए समिति के कार्यालय कश्यप धर्मशाला पर समाप्त हुई। जहां महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पूर्व रामलीला मैदान में मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता राम सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वृंदावन इस्कॉन मंदिर से घनश्याम दास, भाजपा नेता ई. जगमोहन गुप्ता, रामवीर सिंह कश्यप, सपा नेता विनोद सविता, पूजा गौतम, राजेंद्र कश्यप, डॉ. अर्जुन सिंह कश्यप व डॉ. अंशु सक्सेना मौजूद रहीं। सम्मान समारोह में समाज के वरिष्ठ लोगों व मेधावियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालन आई पी कश्यप ने किया। इस मौके पर जानकी प्रसाद कश्यप, पार्षद राजकुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुकेश मदन वार्ष्णेय, पार्षद नीलम कश्यप, नीरज कश्यप, रामगोपाल, भजनलाल कश्यप, भगवान स्वरूप, तुलसी राम कश्यप, देवेश कश्यप, महावीर सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिविर में 51 लोगों ने जांच कराई
महर्षि कश्यप एवं महाराजा गुहराज निषाद जयंती पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कश्यप निषाद सभा द्वारा आगरा रोड स्थित शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल में निशुल्क नेत्र व दंत चिकित्सा शिविर लगाया। शुभारंभ हॉस्पिटल प्रबंध निदेशक सुमित सराफ व कश्यप निषाद महासभा के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह कश्यप ने किया। शिविर में 33 लोगों की नेत्र जांच व 18 लोगों ने दंत चिकित्सा का लाभ लिया। डॉ. मौसम गुप्ता ने रोगियों की आंखों की जांच कर दवाएं वितरित की। इस मौके पर रामवीर सिंह कश्यप, देवेश कश्यप, राज कश्यप, रविंद्र कुमार, नितिन कुमार, अजय कश्यप, रिंकू कश्यप, अशोक निषाद, जसवंत सिंह निषाद, हजारीलाल मुखिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed