{"_id":"602aa6f38ebc3ee8fb040e84","slug":"maharashtra-police-raid-in-aligarh-cyber-fraudster-accused-arrested-prime-minister-insurance-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र पुलिस का अलीगढ़ में छापा, प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र पुलिस का अलीगढ़ में छापा, प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Mon, 15 Feb 2021 10:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आगरा रोड पर छापा मार कर प्रधानमंत्री बीमा योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरोपी को अपने साथ महाराष्ट्र ले गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले पांच सालों में आगरा रोड स्थित कार्यालय और कॉल सेंटर चलाने वाला साइबर ठग दो अरब से अधिक रकम की ठगी हजारों लोगों से कर चुका है।
महाराष्ट्र पुलिस कॉल सेंटर के सारे लैपटॉप और उपकरण ले गई है। पकड़ा गया आरोपी राष्ट्रीय लोक दल का नेता है और विधायक के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी भी कर रहा है। सीओ प्रथम प्रशांत कुमार ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है।