फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maharaja Agrasen Jayanti

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव : समाज में कई ऐसे महापुरुष हैं, जो हमेशा दूसरों के लिए जीते हैं

Mon, 18 Oct 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Jayanti
शोभायात्रा में बारिश के दौरान मुख्य डोले में छाता लगाकर बैठे पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। उन्हीं की प्रेरणा से हमारे समाज में कई ऐसे महापुरुष हुए हैं और इस समय हैं भी, जो हमेशा दूसरों के लिए जीते आए हैं अथवा जीते हैं। यह बात रविवार को अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल न हो पाने की स्थिति में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने फोन से कार्यक्रम के संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाया हूं। लेकिन यहीं से श्री अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों को ढेर सारी शुभकामनाएं। उनके साथ अन्य अतिथियों ने भी संगठन के युवाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

अग्रसेन चौक पर आयोजित अभिनंदन समारोह में जयंती संयोजक निकुंज अग्रवाल एवं संस्था के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश के राज्य मंत्री राकेश गर्ग, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, बुलियन फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन अजय गर्ग, विद प्लाई एंड र्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन अशोक अग्रवाल, परम ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन राजीव कुमार अग्रवाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल का पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अग्र समाज सदियों से समाजसेवा के कार्य करता आ रहा है। आज की युवा पीढ़ी को समाजसेवा के क्षेत्र में एक कदम आगे कार्य करते देखकर अपार हर्ष होता है। उन्होंने युवा कार्यकारिणी से ऐसे ही कार्य करते रहने का आह्वान किया। मंच का संचालन कर रहे पूर्व अध्यक्ष प्रांजुल गर्ग (गार्गों) को शुभकामनाएं देते हुए समाज ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्र विभूति सम्मान से नवाजे गए चंद्रप्रकाश अग्रवाल
- कार्यक्रम में अतिथियों ने चंद्रप्रकाश अग्रवाल को अग्र विभूति सम्मान से नवाजा। समाजसेवा के क्षेत्र में हिमांशु गर्ग टीका, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. मीनाक्षी गोयल, शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. धीरेंद्र कुमार अग्रवाल, विधि के क्षेत्र में एडवोकेट गोपाल प्रसाद अग्रवाल, वयोवृद्ध भगवती देवी अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में शोभायात्रा को हरीझंडी दिखाते पदाधिकारी।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में शोभायात्रा को हरीझंडी दिखाते पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed