फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   magic of playback singer Jyotika songs played in Aligarh exhibition

पल्लो लटके रे मारौ: नुमाइश में चला प्लेबैक सिंगर ज्योतिका के गीतों का जादू, झूमते नजर आए दर्शक

Sun, 05 Feb 2023 02:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 02:59 PM IST
सार

ज्योतिका तांकडी ने जुगनी जी..., ईना मीना डीका, रात नशीली मस्ता शमां..., रूप तेरा मस्ताना..., सुरमे रानी..., बाजरे द सिट्टा..., सारा जमाना हसीनों का दीवाना..., आंख लड़ जावै..., बाबली हूं तेरी.., नमक तेरे इश्क का...,पल्लो लटके रे मारौ... लैला में लैला...आदि के अलावा मैलोडी गीतों के जरिए सुरों का ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक मदहोश हो उठे।

विज्ञापन
magic of playback singer Jyotika songs played in Aligarh exhibition
बॉलीबुड की प्लेबैक सिंगर ज्योतिका तांकड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीबुड की प्लेबैक सिंगर ज्योतिका तांकड़ी ने शनिवार को राजकीय औद्यौगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर अपने पंजाबी गीतों के जरिए खूब धमाल मचाया। ज्योतिका के गीतों का जादू इस कदर चला कि मंच पर पहुंचते ही उनके स्वागत को दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए। 

विज्ञापन


ज्योतिका के साथ डीएम इंद्र विक्रम सिंह
विज्ञापन


स्वरों का ऐसा जादू बिखरा कि हर कोई उनका कायल हो गया। दर्शकों की दीवानगी का आलम था कि वह गीतों पर झूमते नजर आए। ज्योतिका तांकड़ी ने टेलीविजन द वॉयस बॉलीबुड हाफ गर्लफ्रेंड से प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। वह जी सिने अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी नाइट का शुभांरभ डीएम इंद्र विक्रम सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। ज्योतिका तांकडी ने जुगनी जी..., ईना मीना डीका, रात नशीली मस्ता शमां..., रूप तेरा मस्ताना..., सुरमे रानी..., बाजरे द सिट्टा..., सारा जमाना हसीनों का दीवाना..., आंख लड़ जावै..., बाबली हूं तेरी.., नमक तेरे इश्क का...,पल्लो लटके रे मारौ... लैला में लैला...आदि के अलावा मैलोडी गीतों के जरिए सुरों का ऐसा जलवा बिखेरा कि दर्शक मदहोश हो उठे। शो के बीच में वे मंच से नीचे उतरकर दर्शक दीर्घा में पहुंच गईं। इसके चलते दर्शक डांस में झूमते हुए उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed