फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lucknow won SS trophy by defeating Aligarh

Aligarh News: लखनऊ ने अलीगढ़ को हराकर जीती एसएस ट्रॉफी

Mon, 16 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow won SS trophy by defeating Aligarh
विजेता टीम।
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर खेले गए 16 वर्ष आयु से कम अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लखनऊ ने अलीगढ़ को हराकर एसएस ट्रॉफी जीत ली। मैन ऑफ द मैच लखनऊ के सूरज और टूर्नामेंट सात्विक राव बने।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 40 ओवर के मैच में स्कूल ने 119 रन बनाए। अर्नव राज जादौन ने 42 रन व श्रेयांश प्रताप सिंह ने 33 रन की पारी खेली। लखनऊ के सूरज ने चार और अल्ताफ ने दो विकेट चटकाए। जवाब में उतरी लखनऊ की टीम ने 30 ओवर में दो विकेट पर 123 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। स्वास्तिक राव ने 60 रन और अल्ताफ ने 40 रन बनाए। स्कूल के दीपांशु जादौन ने एक विकेट लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अल्ताफ, गेंदबाज प्रिंस विमल, क्षेत्ररक्षक सौरभ सिंह चुने गए। एएमयू क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दुबई से आए कासिम जैन ने श्रेयांश प्रताप सिंह को किट प्रदान की।
विज्ञापन

अतिथियों ने प्रदान की ट्रॉफी
मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल, सचिव अब्दुल वहाब, ओजोन सिटी के निदेशक सागर मंगला, सांगवान सिटी के महाप्रबंधक डॉ. नरेंद्र सांगवान, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, विजय विक्रम सिंह, सर्वेश कुमार, कलरव अग्रवाल, जादौन बिल्डर्स के निदेशक योगेंद्र पाल सिंह बंटी, सेक्युलर बस सर्विस के निदेशक बबलू सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये रहे मौजूद
आयोजन सचिव अजुर्न सिंह सिंह, सैफ अनवर, मोहम्मद शारिक, कृष्णपाल, सतीश यादव, मसूदुज्जफर अमीनी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed