Aligarh News: युवक-युवती ने जान देने के इरादे से खाया जहर, मेडिकल में भर्ती, हालत बेहद नाजुक
दिलखुश के युवती से प्रेम संबंध हो गए। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। वती के परिजनों ने उस पर बंदिशें लगाने के साथ ही करीब छह माह खैर क्षेत्र के एक युवक से युवती की शादी कर दी। युवती अपनी ससुराल से खेरेश्वर चौराहे पर पहुंची। युवकऔर युवती ने जहर खा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
26 दिसंबर की शाम को रोरावर क्षेत्र के गांव सलेमपुर माफी के जंगल में एक युवक और युवती ने जहर खा लिया। दोनों अचेत अवस्था में रेलवे लाइन किनारे मिले। युवक ने जहर खाने से पहले अपने दोस्त को फोन करके सूचना दे दी थी लिहाजा उसका दोस्त पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचा और अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। एएसपी का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती की शादी छह माह पूर्व हुई थी और वह आज मिलने के लिए आई थी। फिर दोनों ने ही जहर खा लिया।
एएसपी मयंक पाठक के अनुसार मूल रूप से इगलास के गांव विदिरिका निवासी दिलखुश (28) पुत्र सुरेश चंद्र घंटर चौक इलाके के एक कोल्ड स्टोर पर पिछले पांच-छह साल से मजदूरी कर रहा है। यहां पड़ोस के गांव की एक महिला भी मजदूरी करने आती है। महिला के साथ उसकी बेटी भी यहां आती थी। इसी बीच दिलखुश के उस युवती से प्रेम संबंध हो गए। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। दोनों के प्रेम संबंधों की भनक जब घर वालों को लगी तो विरोध शुरू हो गया। युवती के परिजनों ने उस पर बंदिशें लगाने के साथ ही करीब छह माह पूर्व खैर क्षेत्र के एक युवक से शादी कर दी। शादी के बाद युवती अपनी ससुराल चली गई।
इधर, अब 26 दिसंबर दोपहर युवती अपनी ससुराल से खेरेश्वर चौराहे पर पहुंची। जहां से उसने दिलखुश को फोन कर मिलने बुलाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों यहां से पैदल ही टहलते हुए रोरावर क्षेत्र में फ्रेट कॉरिडोर के रेलवे ट्रैक के सहारे पहुंच गए। जहां दोनों में क्या बात हुई, ये तो अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर, दोनों ने जहर खा लिया। दिलखुश ने फोन करके अपने एक दोस्त को सूचना देकर जगह बता दी। इस सूचना पर युवक के परिजन खोजते हुए रोरावर थाना पुलिस के साथ सलेमपुर माफी के जंगल में पहुंच गए। जहां दोनों रेलवे ट्रैक के किनारे एक बाजरा के खेत में अचेत अवस्था में मिल गए।
दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। इन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें क्वार्सी स्थित ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। नाजुक हालत होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मामले में युवती के परिजनों व ससुरालियों को बुलाया गया है। बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई पर कोई निर्णय लिया जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार प्रेमी युगल की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। होश में आने पर ही साफ हो सकेगा कि उन्होंने जान देने की कोशिश क्यों की है।