{"_id":"6a594657d261c9eb260361c4","slug":"lord-jagannath-ascends-the-chariot-of-devotion-chants-of-jai-jagannath-resound-aligarh-news-c-2-gur1004-1021956-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्रद्धा के रथ पर सवार हुए भगवान जगन्नाथ, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्रद्धा के रथ पर सवार हुए भगवान जगन्नाथ, गूंजे जयकारे
Fri, 17 Jul 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में नृत्य करतीं महिलाएं।
- फोटो : samvad
भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की रथयात्रा बृहस्पतिवार को धूमधाम से निकाली गई। भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने लायक था। पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ के जयघोष गूंजते रहे।
जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया गया, जबकि रथ के आगे श्रद्धालु झाड़ू लगाकर सेवा भाव का परिचय देते रहे। रथयात्रा में शामिल श्रद्धालु हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन करते हुए नाचते-गाते चल रहे थे।
राधा गौराणी संघ की ओर से निकली रथयात्रा का शुभारंभ शहर विधायक मुक्ता राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, मेयर प्रशांत सिंघल, युवा नेता हर्षित राजा और व्यापारी नेता ऋषभ गर्ग ने आरती उतारकर किया। गौरव वाड़ी प्रचार संघ के सौरभ प्रभु ने अतिथियों का सम्मान कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
बारहद्वारी से शुरू हुई यात्रा सराय लवरिया, रघुवीरपुरी, फायर ब्रिगेड कॉलोनी, ब्लू बर्ड तिराहा, सम्राट लॉज के पीछे और मेलरोज चौराहा होते हुए सुरक्षा विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
मौके पर इगलास विधायक राज कुमार सहयोगी, आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद, महानगर प्रचारक राम, महानगर कार्यवाह रतन, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, संजय शर्मा, मानव महाजन, कृष्णा गुप्ता, पूनम बजाज, अतुल राजा, हर्षद हिंदू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
दिव्य रथ को खींचने के लिए दिखा उत्साह
श्रद्धालुओं में दिव्य रथ को खींचने के प्रति भारी उत्साह रहा। रथ के आगे श्रद्धालु झाड़ू से मार्ग की सफाई करते चल रहे थे। यात्रा के दौरान जगह-जगह रंगोली सजाई गईं। भक्तों ने भजन-कीर्तन, छप्पन भोग, अर्पण और महाआरती कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया।