फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath arrives at Atrauli in Aligarh for Jansabha

अलीगढ़ : अतरौली की जनसभा में योगी ने मोदी तो बताया शेर, कहा उनका कोई विकल्प नहीं

Thu, 11 Apr 2019 07:19 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 11 Apr 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Yogi Adityanath arrives at Atrauli in Aligarh  for Jansabha
अतरौली में जनसभा करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अतरौली पहुंचे। तय कार्यक्रम के मुताबिक यहां वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। बता दें, केएमवी इंटर कॉलेज मैदान में भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में यह जनसभा आयोजित की गई।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ की बात आने पर कल्याण सिंह का सुशासन याद आता है। उन्हीं के सुशासन की प्रेरणा से हम प्रदेश में सुशासन कायम करने में कामयाब हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा आज देश में मोदी के नाम का शोर है, दुनिया भी यह मान चुकी है और दुनिया कहती है कि भारत में मोदी का कोई विकल्प नहीं है। सपा, कांग्रेस और बसपा सहित सभी दलों के समय जो नामुमकिन था वह मोदी के समय में मुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा योगी बोले सपा-बसपा ने शिक्षा को बर्बाद किया, किसानों को बिजली नहीं दी, प्रदेश में गुंडा राज और भ्रष्टाचार का राज कायम रहा। आज प्रदेश में किसानों को बिजली की कमी नहीं, किसान ऋण माफ किया गया। प्रदेश में बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस का निर्माण किया जा रहा है जिससे पूर्वांचल की ओर बुंदेलखंड के लोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी।

कांग्रेस की सरकार में कहा जाता था कि देश के पैसे पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है लेकिन देश में भाजपा सरकार आने पर देश के पैसे पर पूरे देश की जनता का अधिकार है। सबका साथ सबका विकास की नीति है।

हमको सतीश गौतम जैसा जुझारू सांसद चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय अल्पसंख्यक विद्यालय नहीं है। फिर भी वहां एस सी, एस टी को आरक्षण नहीं दिया जाता। मुख्यमंत्री योगी ने कहा अलीगढ़ मुस्लिम विश्व विद्यालय में देश के विभाजन के जनक जिन्ना की तस्वीर लगी है। 


सीएम योगी ने कहा ऐसी लड़ाई को लड़ने के लिए सतीश का जीतना जरूरी है। अबकी बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, इसलिए कमल के फूल पर मोहर लगाना है। 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कांग्रेस के समय में चीन भारत में घुसपैंठ करता था और पाकिस्तान के सैनिक हमारे देश के सैनिकों के सिर काटकर ले जाते थे लेकिन आज चीन को डोकलाम से पीछे हटना पड़ा और पाकिस्तान की हिमाकत नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed