फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Liquor worth Rs 60 lakhs being carried hidden under cotton-straw sack caught

अलीगढ़: रूई -भूसे के बोरे के नीचे छिपाकर ले जायी जा रही 60 लाख की शराब पकड़ी, चालक-परिचालक पकड़े, मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Sep 2023 12:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 12:08 AM IST
सार

नोएडा में चल रही बाइक रेस के चलते टप्पल इंटरचेंज बंद हो जाने से वाहन दूसरे वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जा रहे हैं। इसको लेकर आबकारी टीम को सक्रियता से चेकिंग करने के लिए तैनात किया गया था। तड़के करीब चार बजे मुखबिर से मिली सूचना मिली कि एक ट्रक हरियाणा से तस्करी कर शराब ले जा रहा है। इस पर संदिग्ध ट्रक को टीम ने पकड़ लिया । 

विज्ञापन
Liquor worth Rs 60 lakhs being carried hidden under cotton-straw sack caught
बरामद शराब के साथ पुलिस की हिरासत में बैठे आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

आबकारी विभाग व पुलिस की सक्रियता के चलते शराब तस्करों ने अवैध शराब की तस्करी के लिए नए-नए तरीके इजाद कर लिए हैं। ऐसे ही एक मामले में रविवार तड़के आबकारी विभाग व अकराबाद पुलिस की संयुक्त टीम को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी । पनैठी फ्लाई ओवर के पास से रूई व भूसे के बोरे के नीचे छिपाकर हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब की 835 पेटी एवं चालक-परिचालक समेत एक ट्रक को पकड़ लिया। पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य है। इसकी बाजार की कीमत करीब 60 लाख से अधिक आंकी गई है। 
विज्ञापन


चालक-परिचालक के अनुसार ट्रक को सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल के लिए बुक किया गया था। इस मामले में थाना अकराबाद में आबकारी निरीक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिला आबकारी डॉ. सतीश कुमार के अनुसार नोएडा में चल रही बाइक रेस के चलते टप्पल इंटरचेंज बंद हो जाने से वाहन दूसरे वैकल्पिक मार्गों से गुजारे जा रहे हैं। इसको लेकर आबकारी टीम को सक्रियता से चेकिंग करने के लिए तैनात किया गया था। 
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, कौशल कुमार के नेतृत्व वाली टीम अकराबाद के थाना प्रभारी अवधेश कुमार आदि पुलिस टीम के साथ जीटी रोड पनैठी फ्लाई ओवर के पास संयुक्त चेकिंग कर रही थी। तड़के करीब चार बजे मुखबिर से मिली सूचना मिली कि एक ट्रक हरियाणा से तस्करी कर शराब ले जा रहा है। इस पर संदिग्ध ट्रक को टीम ने पकड़ लिया । 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ा गया ट्रक

ट्रक में तलाशी ली गई तो उसमें रूई एवं भूसे के बोरों के नीचे अंग्रेजी शराब की इंपीरियल ब्ल्यू, मैकेडेवेल्स समेत विभिन्न ब्रांड की 835 पेटी बरामद हुईं। ट्रक चालक छोटे राजा निवासी रवा भैंड, थाना कोंच, जनपद जालौन, परिचालक राजा सिंह निवासी ग्राम दुरहट, थाना कोटरा, जालौन को गिरफ्तार किया गया। ट्रक में इंपीरियल ब्ल्यू की 180 मिली की 48 पेटी, 466 पेटी 375 मिली एवं 750 मिली की 230 पेटी,मैकडेवल्स नंबर -1 की 180 मिली की 42, 375 मिली की 49 पेटी शराब यानि 7515 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। 
 
Trending Videos

शराब के नमूने लेकर उसे जांच को प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है। शराब की चंडीगढ़ में ही बिक्री के लिए वैध है। उन्होंने बताया कि चंड़ीगढ़ (हरियाणा) से ट्रक को लक्की व उसके साथियों ने सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल तक के लिए बुक किया था। उन्होंने इसकी बुकिंग बिल्टी भी दिखाई। उन्होंने बताया कि लक्की व उसके साथी उन्हें मोबाइल फोन के जरिए रास्ता बताकर अपने साथ ले जा रहे थे। इस मामले में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र संख्या दो मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में ट्रक चालक छोटे राजा, क्लीनर राजा सिंह, लक्की व उसके अज्ञात साथियों को नामजद कराया है।

बिहार में शराबबंदी है। इसके चलते तस्कर हरियाणा से शराब ले जाकर वहां महंगे दामों पर बेचते हैं। हरियाणा से 800 रुपये की बोतल लाकर इसे बिहार में 5500 रुपये तक में बेचते हैं। पकडे़ गए आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।-सतीश चंद्र, जिला आबकारी अधिकारी
जिले में शराब तस्करों व अवैध शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी टीम लगातार सक्रिय हैं। इसी का परिणाम है कि लगातार ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी


शराब कांड के बाद अकराबाद बनता जा रहा शराब तस्करों का गढ़
प्रदेश भर में सुर्खियों में रहा वर्ष 2021 में घटित जहरीली शराब कांड के बाद अकराबाद क्षेत्र शराब तस्करों के लिए गढ़ बनता जा रहा है। बात अगर शराब कांड में शुरू की गई जहरीली शराब बनाने वाली फैक्टरी की करें तो वह अकराबाद में संचालित हुई। उसी में बनी शराब पीकर लोग मरे। पिछले दिनों पुलिस ने अवैध शराब फैक्टरी पकड़ी, जिसमें आधा दर्जन लोग पकड़कर जेल भेजे गए। अब तस्करी कर ले जाई जा रही शराब भी अकराबाद क्षेत्र में पकड़ी गई। इसे लेकर पुलिस व आबकारी अधिकारी भी इस क्षेत्र में विशेष सतर्क रहते हैं। बता दें कि किसी जमाने में अपने जिले में टप्पल व अतरौली क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed