{"_id":"639b265af47da014706b764c","slug":"like-the-country-aligarh-also-be-tb-free-by-2025","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: देश की तरह अलीगढ़ भी होगा 2025 तक टीबी मुक्त, हर महीने 15 तारीख को मनेगा निक्षय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: देश की तरह अलीगढ़ भी होगा 2025 तक टीबी मुक्त, हर महीने 15 तारीख को मनेगा निक्षय दिवस
Thu, 15 Dec 2022 07:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 15 Dec 2022 07:21 PM IST
सार
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत अलीगढ़ के मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में निक्षय दिवस मनाया गया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि 2025 तक भारत से टीबी खत्म करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने दिया है, उसी के तहत अब हर महीने की 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाएगा। देश की तरह अलीगढ भी 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह टीबी पुष्टाहार किट देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हर महीने की 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाया करेगा, जिसकी आज से अलीगढ़ में डीएम ने टीबी मरीजों को पोषण आहार देकर किया। साथ ही 2025 तक देश की तरह जनपद को भी टीबी मुक्त करनेक की बात कही।
विज्ञापन
डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय में निक्षय दिवस मनाया। साथ ही प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए गए 5 टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया गया। डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 तक भारत से टीबी खत्म करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री ने दिया है, उसी के तहत अब हर महीने की 15 तारीख को निक्षय दिवस मनाया जाएगा। चिकित्सकों एवं जनसामान्य के सहयोग से अलीगढ भी 2025 तक टीबी मुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जनपद की प्रत्येक चिकित्सा इकाई पर ओपीडी का 10 प्रतिशत बलगम जांच के लिये भेजा जाएगा। उन्होंने सीएमओ डॉ नीरज त्यागी को निर्देश दिया कि ऐसे मरीज जो इलाज लेने से छूट गए है, उनका भी 15 तारीख को सीएचओ और आशा के माध्यम से समुचित चिकित्सकीय इलाज किया जाए। टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है, आपके समक्ष जब आशा, एएनएम आये, तो उससे अपनी बीमारी न छिपाएं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र पर निःशुल्क इलाज कराकर ठीक हों।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रेणु शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम भास्कर, सतेन्द्र कुमार जिला कार्यक्रम समन्वयक जिला क्षय रोग केंद्र, जिला पीपीएम पीयूष अग्रवाल उपस्थित रहे।