फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Light tremors of earthquake in Aligarh

Earthquake In Aligarh: अलीगढ़ में लगे भूकंप के हल्के झटके, अपार्टमेंट-आफिस के बाहर निकल आए लोग

Tue, 03 Oct 2023 04:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Oct 2023 04:08 PM IST
सार

अलीगढ़ में दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके बहुत हल्के थे। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.6 के करीब मानी जा रही है।

विज्ञापन
Light tremors of earthquake in Aligarh
भूकंप

विस्तार

दोपहर 2.51 बजे अलीगढ़ में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.6 के करीब बताई जा रही है। भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों के आफिस और अपार्टमेंट से बाहर निकलने की जानकारी प्राप्त हुई है। कुछ समय बाहर रहने के बाद लोग अपने कार्यालय और फ्लैट में वापस चले गए और आपस में चर्चा करते नजर आए।

विज्ञापन


विज्ञापन


अलीगढ़ में दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके बहुत हल्के थे। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.6 के करीब मानी जा रही है। जैसे भूकंप के झटके लगे, तो लोग अपने आफिस और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। आपस में भूंकप को लेकर बातचीत साझा करने लगे। लोगों ने मोबाइल के माध्यम से अपने मिलने वालों के पास फोन कर भूकंप के बारे में पूछते हुए देखा गया। बाजारों में भी लोग भूकंप पर बात करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली एवं एनसीआर में भूकंप की खबर टीवी  पर देखकर या सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े कंटेंट आने से लोगों में भूकंप को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। इससे पहले इसी वर्ष जनवरी और मार्च में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed