फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Light in the darkness that Betian? Irani

अंधेरे में उजाला करती हैं बेटियांः स्मृति ईरानी

Fri, 22 Jan 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Light in the darkness that Betian? Irani
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने क हा कि छात्राएं कभी भी चुनौतियों के सामने घुटने न टेकें और संघर्षों का सामना करते हुए सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचें।
विज्ञापन


 केंद्र सरकार की ई-पाठशाला योजना का हवाला देते हुए उन्होंने छात्राओं से कहा कि वह स्मार्ट फोन का इस्तेमाल मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए भी करें।
विज्ञापन


वह हिंदू गर्ल्स एजूकेशन सोसायटी द्वारा संचालित श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में संस्थापक टीकाराम जी की 150वीं जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। यह कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित एक नृत्य नाटिका ‘अगले जन्म मोहे बिटिया न कीजो’ के बाबत उन्होंने कहा कि आज छात्राओं ने इस कार्यक्रम में जिस तरह की प्रतिभा व शौर्य का प्रदर्शन किया है। उसका उदाहरण दिया जाए तो हर घर से यही आवाज आएगी कि ‘अगले जन्म मोेहे बिटिया ही कीजो’।

उन्होेंने कहा कि आज बेटियां अंधेरे में उजाला करने की ताकत रखती हैं। ‘‘मैं अभिभावकों की प्रशंसा करती हूं, जिन्होंने बेटियों को घर की चारदीवारी से निकाल कर कॉलेज तक पहुंचाया, ताकि उनकी प्रतिभा में निखार आ सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह राज्य सभा की सबसे कम उम्र की सदस्य हैं। वह पहली महिला मानव संसाधन विकास मंत्री हैं। ऐसा भी हो सकता है कि जिस पद पर मैं बैठी हूं, वहां अलीगढ़ की कोई बेटी बैठे।’’

उन्होंने इस कालेज के संस्थापक की भी जमकर तारीफ की। इससे पहले डॉ. लकी गुप्ता के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तदुपरांत उन्होंने शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग में नवनिर्मित बॉस्केट बॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर टीआर डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. चंद्रकांता अग्रवाल, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. इंदू सिंह, रघुवीर बाल मंदिर की प्रधानाचार्या डॉ. मंजू गौड़ को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

डॉ. मंजू शर्मा, डॉ. संगीता, डॉ. विनीति गुप्ता, डॉ. रेखा आर्या आदि को उनकी विशेष शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. कविता रानी की पुस्तक ‘निराला के काव्य में उपमान योजना’ का भी विमोचन किया गया। मोनिका यादव बीए द्वितीय वर्ष को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने पर बेस्ट कैडेट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

रघुवीर बाल मंदिर तथा टीकाराम इंटर कालेज की छात्राएं आर्पिता पांडेय तथा आकृति वाजपेयी को कक्षा 10 में 10 सीजीपीए प्राप्त करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यहां पर सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’, सांसद सतीश गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में  महापौर शकुंतला भारती, टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सचिव हरि प्रकाश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, टीकाराम कन्या इंटर कालेज के सचिव वीपी मिश्र, डॉ. मणि भार्गव तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर तीनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मंजू शर्मा तथा डॉ. ममता श्रीवास्तव ने किया।

हाथ पकड़ कर बोली नेहा, मुझे एक्ट्रेस बनना है..

बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा दीक्षित स्मृति ईरानी से मिलने मंच पर पहुंच गई और कसकर उनका हाथ पकड़ लिया। स्मृति से उसने कहा कि वह एक्ट्रेस बनना चाहती है। नेहा ने जिस स्टाइल में स्मृति का हाथ पकड़ा तो स्मृति यह बोल पड़ी कि इतना कसकर हाथ पकड़ रही हो क्या घर ले जाने का इरादा है।

 नेहा का जिक्र स्मृति ने अपने संबोधन में भी किया और कहा कि नेहा का हाथ तो ऐसा था, जैसे किसी पहलवान का हाथ हो। इधर, स्मृति के मुंह से अपना नाम मंच से सुनने के बाद नेहा मारे खुशी के चहकती दिखाई दी। उसका कहना था कि मैं अपनी भावनाओं को रोक नहीं सकी और इसलिए स्मृति ईरानी से मिलने पहुंच गई। आज मुझे काफी अच्छा लग रहा है।

स्मृति की स्फूर्ति देखकर दंग रह गईं छात्राएं
अलीगढ़। टीकाराम गर्ल्स कॉलेज में बास्केट बाल मैदान का उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी की स्फूर्ति एवं स्प्रिट देखकर छात्राएं एवं शिक्षिकाएं दंग रह गई।


साड़ी पहनी स्मृति ईरानी ने बास्केटबाल हाथ में ली और किसी मंझे हुए खिलाड़ी की तरह उछलकर गेंद बास्केट की तरफ उछाली। पहले ही प्रयास में बॉल बास्केट में पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed